Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • एशियन जु-जित्सू चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर लौटे क्षितिज सिंह
  • ऊधम सिंह नगर

एशियन जु-जित्सू चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर लौटे क्षितिज सिंह

RNS INDIA NEWS 30/05/2025
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)।  21 से 26 मई तक अम्मान जॉर्डन में आयोजित हुई नौवीं एशियन जु-जित्सू चैंपियनशिप अंडर 21 जु-जित्सू शो मिक्सड में कांस्य पदक जीतकर रुद्रपुर के क्षितिज सिंह वापस लौट आये है। क्षितिज की इस उपलब्धि पर उनके परिवार में खुशी का माहौल है। वही क्षितिज का अगला लक्ष्य वर्ल्ड चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतना है। इसके लिए वह अभी से तैयारियों में जुट गए है। क्षितिज ने जित्सू नेशनल चैंपियनशिप में भी दो स्वर्ण और दो कांस्य पदक भी जीते है। उन्हें 20वें एशियाड गेम्स नागोया आईची एवं सातवें एशियन इंडोर एंड मार्शल आर्ट्स गेम्स में प्रतिभाग करने के लिए भारतीय टीम में शामिल होने का अवसर मिलेगा। कांस्य पदक जीतकर वापस लौटे क्षितिज ने बताया कि अब उनका लक्ष्य वर्ल्ड चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतना है। उन्होंने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने माता पिता और अपने कोच ऋषि पाल भारती को दिया है। उन्होंने कहा कि एशियन चैंपियनशिप में कुछ गलतियां हुई है। आगे वह इसे सुधारने का प्रयास करेंगे। उन्होंने बताया कि एशियन चैंपियनशिप में उन्हें विदेशी खिलाड़ियों से बहुत कुछ सिखने को मिला है। क्षितिज ने इसी वर्ष श्री गुरुनानक हायर सेंकेडरी स्कूल से इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण की है। क्षितिज के पिता अपूर्व मनोहर सिंह भी राष्ट्रीय एथलीट रहे है। वही उनकी माता अराधना सिंह सरस्वती विद्या मंदिर में शिक्षिका है। क्षितिज सिंह के कोच ऋषि पाल भारती ने बताया कि क्षितिज बहुत प्रेरित, अनुशासित और मेहनती खिलाड़ी है। जो हमेशा अपने लक्ष्य को पूरा के लिए प्रतिदिन 7 से 8 घंटे अभ्यास करता है। अभ्यास के दौरान कई बार खेल सामग्रियों के अभाव में शारिरिक चोटें भी आई लेकिन अपने समर्पण को कम नहीं किया। उन्होंने कहा कि क्षितिज ने कांस्य पदक जीतकर हमारे देश और प्रदेश का मान बढ़ाया है। वही जिला जु-जित्सू एशोसिएशन क्षितिज की स्वागत की तैयारियों में जुटा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शिक्षकों का शोषण करने वाले स्कूलों की मान्यता रद की जाए
Next: टैम्पो की टक्कर से दो युवक घायल, एक की हालत गंभीर

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

महिला की संदिग्ध हालात में मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नीट यूजी परीक्षा के लिए रोडवेज बसों में मुफ्त सफर

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.