Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • आशाओं का सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन
  • टिहरी

आशाओं का सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 24/02/2024
default featured image

नई टिहरी(आरएनएस)।  आशा कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यायल पर मानदेय बढ़ोतरी सहित विभिन्न मांगों को लेकर सीएमओ कार्यालय में शनिवार को भी धरना-प्रदर्शन किया। आशाओं ने 26 हजार रुपये मासिक मानेदय की मांग की। जल्द मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। शनिवार को आशाओं ने बड़ी संख्या में एकत्र होकर प्रदर्शन किया। आशाओं ने कहा कि मानदेय बढ़ोतरी के साथ ही सभी स्वास्थ्य केंद्रों में आशा घर बनाए जाएं। आशाओं को विभिन्न मदों के लिए दिए जाने वाले पैसे का कई महीनों तक भुगतान नहीं किया जाता है। जिसका हर माह भुगतान सुनिश्चित किया जाय। आशाओं को भविष्य निधि एवं ईएसआई की सुरक्षा सुविधा प्रदान की जाय। 46वें श्रम सम्मेलन की सिफारिशों को लागू किया जाय। जिसके तहत सामाजिक सुरक्षा का लाभ एवं सरकारी कर्मचारी घोषित करने के साथ ही मानदेय 26 हजार रुपये प्रतिमाह किया जाय। सेवानिवृत्ति होने पर आशा वर्कर को जब तक पेंशन का लाभ नहीं दिया जाता, तब तक एक मुश्त रिटायरमेंट पर 10 लाख रुपये दिये जाएं। 2022 से 2023 तक का 5 माह का मानदेय टिहरी जिले में तत्काल किया जाय। यदि इन मांगों पर कार्यवाही नहीं की जाती है, तो आशायें उग्र आंदोलन को मजबूर होंगी। इस मौके पर आशा संगठन की सचिव कुसुमलता, लक्ष्मी रमोला, विनतेश्वरी भट्ट, नारा देवी, सरिता देवी, कमली देवी, रेखा भट्ट, रीता, पुष्पा, लक्ष्मी नेगी, सोनी नेगी, सावित्री चमोली, ममता रावत, कमला देवी, उषा रावत, सुमन देवी, कुसुम धनोला, रजनी खण्डुड़ी, कुलदेई सजवाण, प्रकाशी बहुगुणा, दीपिका सेमवाल,चेतना, विनीता थपलियाल, हर्षी उनियाल, मंजू तिवाड़ी आदि आशा कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: श्रीनगर में राष्ट्रीय लोक अदालत 9 मार्च को
Next: सिलेंडर फटने से आवासीय मकान में लगी आग

Related Post

default featured image
  • टिहरी

चमियाला-घनसाली के बीच मार्च से शुरू होगी पहली सिटी बस सेवा

RNS INDIA NEWS 11/02/2026 0
default featured image
  • टिहरी

रोजगार की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर सांकेतिक धरना दिया

RNS INDIA NEWS 09/02/2026 0
default featured image
  • टिहरी

थत्यूड़ बाजार की अधिकांश सौर ऊर्जा की स्ट्रीट लाइटें पड़ी हैं खराब

RNS INDIA NEWS 09/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पांच दिवसीय ‘उत्तरा मॉड्यूल’ प्रशिक्षण संपन्न, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दी नई शिक्षण तकनीकों की जानकारी
  • किसानों को सोयाबीन से टोफू बनाने और कृषि यंत्रों का दिया प्रशिक्षण
  • बसोली में बहुउद्देशीय शिविर, 40 शिकायतों का मौके पर निस्तारण
  • 16 फरवरी से जनपद अल्मोड़ा में आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण शुरू
  • सड़क सुरक्षा माह के समापन पर जागरूकता मैराथन आयोजित
  • यूकेडी युवा प्रकोष्ठ की बैठक में 19 फरवरी के कार्यक्रम को लेकर बनी रणनीति

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.