Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अरुणाचल प्रदेश में चीन बॉर्डर से लापता हुए सेना के दो जवान, 29 मई के बाद से कोई सुराग नहीं
  • उत्तराखंड

अरुणाचल प्रदेश में चीन बॉर्डर से लापता हुए सेना के दो जवान, 29 मई के बाद से कोई सुराग नहीं

RNS INDIA NEWS 12/06/2022
rns featured image new

 रुद्रप्रयाग। अरुणाचल प्रदेश में चीन सीमा पर तैनात उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में ऊखीमठ के चिलौना निवासी नायक प्रकाश राणा और एक अन्य जवान 14 दिनों से लापता हैं। 29 मई से लापता जवानों का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। सेना और स्थानीय लोग खोजबीन करने में जुटे हुए हैं।
सेना की ओर से जवान के परिजनों को यह सूचना दी गई है। लापता होने की खबर मिलने के बाद से परिजन बेहद परेशान हैं। मूल रूप से रुद्रप्रयाग जिले के चिलौना गांव निवासी नायक प्रकाश राणा (34) का परिवार देहरादून के अंबीवाला के सैनिक कॉलोनी में रहता है। सातवीं गढ़वाल रायफल्स में तैनात नायक राणा इन दिनों अरुणाचल प्रदेश में चीन सीमा से लगी थाकला पोस्ट पर हैं।

29 मई को सेना की ओर से प्रकाश राणा की पत्नी ममता को फोन आया कि आपके पति लापता हो गए हैं। यह भी बताया कि उनके साथ एक और सैनिक लापता है। दो दिन बाद ममता ने फिर से संपर्क किया तो बताया गया कि उनकी तलाश की जा रही है। ममता ने बताया कि पिछले दो दिनों से लगातार सेना से संपर्क करने की कोशिश कर रही हैं लेकिन अब उनका कोई फोन भी नहीं उठा रहा है। उन्होंने जल्द से जल्द अपने पति को तलाशने की मांग की है। ममता कहतीं हैं कि उनके बेटे और बेटी अपने पिता के बारे में बार-बार पूछते रहते हैं। लेकिन अभी तक उनके पति की कोई ठोस सूचना नहीं मिली है। परिवार जवान  के लापता होने से कई दिनों से काफी चिंतित है।
भाजपा के सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर ने राणा के परिजनों से मिलकर उनको आश्वासन दिया है कि वह यह मामला सरकार के सामने प्रमुखता से उठाएंगे। कैबिनेट मंत्री से मिलकर सेना के जवान के लापता होने की सूचना दी। रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट को भी इस बारे में अवगत कराया गया है। बताया गया कि स्थानीय लोगों की मदद से लापता जवानों की तलाश जारी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: देवप्रयाग संगम पर मांस पकाते हुये पुलिस ने एक व्यक्ति को पकड़ा
Next: मोदी सरकार ने देश को आगे बढ़ाया: तीरथ

Related Post

alm 01_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
alm 03_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी के परिजनों से मिले मुख्यमंत्री, जताई संवेदना

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
CM dhami image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.