Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • आर्मी सप्लाई डिपो कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत
  • अल्मोड़ा

आर्मी सप्लाई डिपो कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत

RNS INDIA NEWS 05/10/2020
03 (19)

अल्मोड़ा/रानीखेत। सोमवार को एसडीएम कार्यालय के पास अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के साथ आस-पास के लोगों से पूछताछ की। शव की शिनाख्त सेना के सप्लाई डिपो में कार्यरत जगदीश चंद्र भट्ट के रूप में हुई। राजकीय चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। बताया गया है कि मृतक शराब का आदि था। मामले में मृतक के परिजनों की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। सोमवार की सुबह एसडीएम कार्यालय के पास सडक़ किनारे एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस की दी। सूचना के बाद कोतवाली प्रभारी रमेश बोहरा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद शव की पहचान 53 वर्षीय जगदीश चंद्र भट पुत्र स्व. शंकर दत्त भट्ट, मूल निवासी ग्राम बाड़ी द्वाराहाट के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार मृतक रानीखेत में आर्मी सप्लाई डिपो में सेवारत था। इन दिनों ड्यूटी से अनुपस्थित चल रहा था। पंचनामे की कार्रवाई के बाद पुलिस ने शव का राजकीय चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कराया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। कोतवाली प्रभारी रमेश बोहरा ने लोगों से की गई पूछताछ के आधार पर बताया कि मृतक शराब का आदि था। संभवत: बीती रात शराब के नशे में गिर जाने तथा ठंड में पड़े रहने से उसकी मौत हुई है। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों की ओर से इस मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इधर, पोस्टमार्टम करने वाले राजकीय चिकित्सालय के डॉ. अमरजीत सिंह ने बताया कि मृतक की पीठ में रगड़ के निशान थे, पेट में भी ब्लड क्लॉट था। गिरने से चोट लगने का अंदेशा है। अलबत्ता बिसरा जांच के लिए सुरक्षित रख लिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 32 हजार की नगदी व सट्टे की पर्चियों के साथ सटोरी गिरफ्तार
Next: छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्मार्ट गर्ल कार्यशाला का हुआ आगाज

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कसार देवी में ‘जात्रा: द कसार फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ, लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.