Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • घर पर कब्जे की कोशिश, झूठे केस दर्ज कराए जा रहे: अरकेश सिंह
  • देहरादून

घर पर कब्जे की कोशिश, झूठे केस दर्ज कराए जा रहे: अरकेश सिंह

RNS INDIA NEWS 29/05/2023
default featured image

देहरादून। पूर्व पीएम वीपी सिंह की पोती और उड़ीसा के पूर्व मुख्यमंत्री आरएन देव सिंह के पोते अरकेश सिंह का परिवार विवाद लगातार गहराता जा रहा है। इसे लेकर सोमवार को अरकेश सिंह ने सुभाष रोड स्थित होटल में प्रेस वार्ता की। इसमें उन्होंने पति और उनके परिवार के लोगों पर सवाल खड़े किए। कहा कि शादी के बाद उनकी और पत्नी के बीच अनबन शुरू हो गई। इस पर आपसी समझौते से तलाक लेने की बात दोनों पक्षों में हुई। अरकेश ने कहा कि तलाक होने तक पत्नी को राजपुर स्थित अपने पैतृक आवास में रहने को दिया गया है। आरोप है कि यहां पत्नी कम समय रही। पत्नी की बहन ऋचा, पत्नी के पिता ज्यादा समय रहते हैं। उन्होंने कहा कि सहारनपुर निवासी एक व्यक्ति ने अंद्रीजा की मसूरी स्थित पैतृक संपत्ति किराये पर लेकर रेस्टोरेंट खोला हुआ है। आरोप है कि वह उनके घर में आकर दखल देता है। उसने अंद्रीजा के कहने पर बिना उनकी अनुमति के मकान में तोड़फोड़ कराई। अपना आवास होने के बावजूद वह पुलिस को साथ लेकर ही महीने में एक-दो दिन बार ही कुछ देर के लिए अंदर जा पाते हैं। अकेले जाने पर उन्हें पत्नी और उसका परिवार मुकदमों में फंसाने की धमकी देता है। उन्होंने कहा कि पत्नी पक्ष से उनके परिवार के खिलाफ एक केस में उनके पिता और बड़े भाई को झूठा आरोप बनाया गया है। जिस दौरान की घटना बताई गई, उस दौरान पिता हवाई यात्रा कर रहे थे और बड़े भाई उड़ीसा में जनसभा में थे। कहा कि इसी तरह विदेश में होने के बावजूद उनकी भाभी को आरोपी बनाया गया।

पूर्व पीएम के बेटे और दो पोतियों पर एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 25 हजार का इनामी तमंचा-कारतूस संग दबोचा
Next: थ्री व्हीलर में लगी आग, अफरा-तफरी मची

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत
  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.