Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अप्रैल में लौटी सर्दी, बारिश-बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

अप्रैल में लौटी सर्दी, बारिश-बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित

RNS INDIA NEWS 08/04/2026
heavy-rain-in-hill-area_11zon

देहरादून। उत्तराखंड में अप्रैल के महीने में ही दिसंबर-जनवरी जैसी ठंड का असर देखने को मिल रहा है। मैदानी क्षेत्रों में तेज बारिश और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के कारण मौसम अचानक ठंडा हो गया है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

मंगलवार शाम से प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवा के साथ बारिश का दौर शुरू हुआ, जो बुधवार को भी जारी रहा। पहाड़ी क्षेत्रों में रुक-रुक कर बर्फबारी हो रही है, जबकि मैदानी इलाकों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। मौसम में आए इस बदलाव ने लोगों को गर्म कपड़े पहनने के लिए मजबूर कर दिया है।

पिछले 24 घंटों में प्रदेश के सभी जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान में चार से छह डिग्री सेल्सियस तक की कमी आई है। हालांकि आगामी तीन से चार दिनों में तापमान में धीरे-धीरे पांच से सात डिग्री तक बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है।

उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी जारी है। रुद्रप्रयाग जिले के हेमकुंड साहिब और केदारनाथ, चमोली जिले के बदरीनाथ सहित 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात हो रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। अन्य पर्वतीय जिलों में भी कहीं-कहीं बारिश हो सकती है, जबकि मैदानी जिलों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।

वहीं शुक्रवार को भी पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और 3700 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राष्ट्रीय राजमार्ग चौड़ीकरण के मुआवजे के लिए गांवों में लगाए जाएंगे कैंप
Next: लूट की घटना में 14 दिन बाद दर्ज हुआ मुकदमा, पुलिस कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.