Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • ढाई महीने पहले हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, पकड़ में आया चोर
  • अल्मोड़ा

ढाई महीने पहले हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, पकड़ में आया चोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2023
alm 03 (1) (1)

अल्मोड़ा। ढाई माह पुराने चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस मीडिया सैल से प्राप्त जानकारी के अनुसार 07 अप्रैल 2023 को मासी, चौखुटिया निवासी दयासागर ने थाना चौखुटिया में तहरीर दी थी कि उनके घर से अनुपस्थिति के दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा रात के समय घर के गेट व दरवाजे का ताला तोड़कर लगभग पैंतालीस हजार रुपए व अन्य सामान की चोरी की गई है। जिस पर थाना चौखुटिया में अज्ञात अभियुक्त के विरुद्ध तत्काल एफआईआर पंजीकृत की गई। चौखुटिया पुलिस द्वारा घटना के अनावरण व संलिप्त अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किये जा रहे थे। सीओ रानीखेत तिलक राम वर्मा के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष चौखुटिया अवनीश कुमार के नेतृत्व में चौखुटिया पुलिस द्वारा चोरी के अनावरण व घटना में संलिप्त अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किए गए व सूचना संकलन कर सर्विलांस सेल की सहायता से बुधवार 21 जून को चोरी की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त भुवन जोशी उर्फ राजू(22 वर्ष) पुत्र पूरन चंद्र निवासी ग्राम धुधलिया महर, थाना चौखुटिया जिला अल्मोड़ा को भटकोट चौखुटिया से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी के 1500 रुपए व चोरी की घटना में प्रयुक्त हेक्सा ब्लेड व पेचकस बरामद करते हुए पंजीकृत अभियोग में आवश्यक कार्यवाही की गई। चोरी की राशि के संबंध में पूछताछ करने पर अभियुक्त ने बताया कि शेष राशि उसने खर्च कर दी है। यहाँ पुलिस टीम में थाना चौखुटिया से उपनिरीक्षक बृजमोहन भट्ट, हेड कांस्टेबल प्रदीप रौतेला, कांस्टेबल नवीन गोस्वामी और साइबर सेल अल्मोड़ा से कांस्टेबल इंदर कुमार, कांस्टेबल बलवंत प्रसाद शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नशा मुक्त भारत के लिये मुख्यमंत्री ने की सभी से शपथ लेने की अपील
Next: डीएम ने किया ऋषिकेश में होने वाले जी 20 कार्यक्रम की तैयारी को लेकर निरीक्षण

Related Post

WhatsApp Image 2026-07-02 at 17.09.04_11zon
  • अल्मोड़ा

4 जुलाई को मल्ला महल में होगा जनपद स्तरीय सेवा सप्ताह का मुख्य कार्यक्रम, तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा

RNS INDIA NEWS 02/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-02 at 16.53.48_11zon
  • अल्मोड़ा

वीबी जीरामजी योजना का शुभारंभ, ग्राम पंचायतों की भागीदारी को मजबूत बनाना लक्ष्य

RNS INDIA NEWS 02/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

स्टाम्प शुल्क चोरी के 18 मामलों में 24.33 लाख की शास्ति, 8.32 लाख रुपये जमा

RNS INDIA NEWS 02/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • 4 जुलाई को मल्ला महल में होगा जनपद स्तरीय सेवा सप्ताह का मुख्य कार्यक्रम, तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा
  • वीबी जीरामजी योजना का शुभारंभ, ग्राम पंचायतों की भागीदारी को मजबूत बनाना लक्ष्य
  • स्टाम्प शुल्क चोरी के 18 मामलों में 24.33 लाख की शास्ति, 8.32 लाख रुपये जमा
  • डॉक्टरों के तबादलों के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, फूंका पुतला
  • जनपद के छह स्थानों पर मानसून आपदा मॉक ड्रिल, विभागों की तैयारियों को परखा
  • राशिफल 02 जुलाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.