Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • अपहृत किशोरी बरामद, आरोपी गिरफ्तार
  • देहरादून

अपहृत किशोरी बरामद, आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 29/04/2022
default featured image

विकासनगर। सेलाकुई पुलिस ने किशोरी को बहला फुसलाकर अपहरण करने के नामजद आरोपी को करीब सवा दो महीने के बाद गिरफ्तार कर दिया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने किशोरी को बरामद किया है। किशोरी के बयानों के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुराचार और पॉक्सो ऐक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर पुलिस न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। इसी वर्ष 18 फरवरी को एक व्यक्ति ने सेलाकुई पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी सत्रह वर्षीय नाबालिग बेटी को हैदर निवासी गाडान मोहल्ला थाना बेहट जनपद सहारनपुर यूपी बहला-फुसलाकर ले गया है। इस पर पुलिस ने हैदर के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की। गुरुवार देर रात को आरोपी के फोन की लोकेशन बहादराबाद हरिद्वार में मिली। जिस पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर दबिश देकर आरोपी हैदर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने किशोरी को बरामद किया है। थानाध्यक्ष मनमोहन सिंह नेगी ने बताया कि किशोरी के बयानों के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुराचार और पॉक्सो ऐक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। बताया कि किशोरी का मेडिकल परीक्षण किया जा रहा है। पुलिस की टीम में एसआई कुलदीप सिंह, कांस्टेबल त्रेपन सिंह, बृजपाल सिंह, जितेंद्र कुमार शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कैबिनेट मंत्री ने कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा
Next: पॉल्यूशन बोर्ड का कर्मचारी बताकर ठगी में दंपति गिरफ्तार

Related Post

default featured image
  • देहरादून

राजपुर रोड हत्याकांड: झारखंड से बुलाए गए शूटर, हरिद्वार से किराए पर लिए वाहन, पुलिस जल्द कर सकती है बड़ा खुलासा

RNS INDIA NEWS 14/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की राजनैतिक दलों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 13/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

सहिष्णुता और सेवाभाव पैदा करती है हिंदुत्व की भावना: प्रेमचंद

RNS INDIA NEWS 13/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पांच दिवसीय ‘उत्तरा मॉड्यूल’ प्रशिक्षण संपन्न, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दी नई शिक्षण तकनीकों की जानकारी
  • किसानों को सोयाबीन से टोफू बनाने और कृषि यंत्रों का दिया प्रशिक्षण
  • बसोली में बहुउद्देशीय शिविर, 40 शिकायतों का मौके पर निस्तारण
  • 16 फरवरी से जनपद अल्मोड़ा में आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण शुरू
  • सड़क सुरक्षा माह के समापन पर जागरूकता मैराथन आयोजित
  • यूकेडी युवा प्रकोष्ठ की बैठक में 19 फरवरी के कार्यक्रम को लेकर बनी रणनीति

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.