Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • अपहृत किशोर नेपाल सीमा से बरामद, आरोपित किन्नर फरार
  • हरिद्वार

अपहृत किशोर नेपाल सीमा से बरामद, आरोपित किन्नर फरार

RNS INDIA NEWS 30/03/2021
rns featured image new

रूड़की। करीब दस दिन पूर्व नेपाली मूल के एक किन्नर द्वारा किशोर का अपहरण कर लिया गया था। जिसके संबंध में किशोर के पिता द्वारा कोतवाली पर किन्नर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। मामले की जांच में जुटी पुलिस को सूचना मिली कि किन्नर तथा अपहृत किशोर नेपाल सीमा के आसपास है जिसके बाद पुलिस ने बिहार पुलिस से समन्वय स्थापित कर किशोर को सकुशल बरामद कर लिया जबकि आरोपित नेपाल भागने में सफल रहा।
मोहल्ला किला निवासी परवेज अहमद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उसका 15 वर्षीय पुत्र दारीफ संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुआ है। जिसके बाद उसे पता चला कि नेपाली मूल का एक किन्नर जिसे साहिबा के नाम से जाना जाता है उसे बहला-फुसलाकर ले गया है। इस संबंध में पुलिस ने आरोपित किन्नर साहिबा के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया था। मामले की जांच शहर चौकी पुलिस को सौंपी गई थी जिसके तहत शहर चौकी प्रभारी शहजाद अली उप निरीक्षक कर्मवीर सिंह तथा अन्य पुलिसकर्मी लगातार लगे हुए थे पहले आरोपित की लोकेशन दल्लिी में प्राप्त हुई थी जिसके बाद पुलिस ने दिल्ली जाकर भी उसकी तलाश की थी लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं लगा था। इस संबंध में इंस्पेक्टर मंगलौर यशपाल सिंह बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि किन्नर की लोकेशन नेपाल सीमा के आसपास मिल रही थी जिसके बाद एक टीम उपनिरीक्षक कर्मवीर सिंह के नेतृत्व में नेपाल भेजी गई जहां पर बिहार पुलिस के सहयोग से नेपाल पुलिस से समन्वय बनाकर टीम ने काम किया तो भारत नेपाल सीमा स्थित बिहार बॉर्डर के कुनौली थाना क्षेत्र में एक स्थान से किशोर को सकुशल बरामद कर लिया गया जबकि किन्नर नेपाल भाग निकलने में सफल रहा। पुलिस ने बताया कि किन्नर की गिरफ्तारी के लिए न्यायालय में प्रार्थना पत्र दाखिल कर उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी कराए जाने की कार्यवाही की जा रही है बरामद किशोर को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है किशोर के बयान न्यायालय में दर्ज कराए जाएंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कार दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो घायल
Next: जूना अखाड़े में एक हजार नागा सन्यासी होंगे दीक्षित

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्म की आड़ में लोगों को गुमराह करने के आरोप में 21 लोग पकड़े

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.