Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • अपर स्वास्थ्य सचिव ने अस्पतालों में परखीं स्वास्थ्य व्यवस्थाएं
  • देहरादून

अपर स्वास्थ्य सचिव ने अस्पतालों में परखीं स्वास्थ्य व्यवस्थाएं

RNS INDIA NEWS 08/05/2025
rns featured image new

विकासनगर(आरएनएस)।  चारधाम यात्रा मार्ग पर यात्रियों को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधा और डेंगू को लेकर की जा रही तैयारियों को परखने के लिए अपर स्वास्थ्य सचिव रीना जोशी ने पछुवादून के अस्पतालों का निरीक्षण किया। उन्होंने डेंगू के लिए प्रत्येक अस्पताल में वार्ड आरक्षित रखने के साथ ही जिन क्षेत्रों में डेंगू के मरीज मिल रहे हैं, उन क्षेत्रों में सर्वे कर लार्वा को नष्ट करने के निर्देश दिए। अपर स्वास्थ्य सचिव रीना जोशी ने गुरुवार को सबसे पहले पीएचसी सेलाकुई, सीएचसी सहसपुर का निरीक्षण किया। सीएचसी में डेंगू के लिए वार्ड आरक्षित रखने के निर्देश दिए। इसके साथ ही डेंगू की जांच बढ़ाने को कहा। यात्रा संचालन केंद्र हरबर्टपुर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचालित की जा रही ओपीडी में पर्याप्त चिकित्सकों समेत अन्य पैरामेडिकल कर्मी तैनात रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यात्रियों की स्वास्थ्य जांच के बाद आगे की यात्रा जारी रखने से पहले उन्हें स्वास्थ्य संबंधी जोखिम की जानकारी दी जानी जरूरी है। ताकि यात्री उच्च हिमालयी क्षेत्रों में आने वाली स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों की पूरी जानकारी ले सकें। उप जिला चिकित्सालय विकासनगर के निरीक्षण के दौरान अपर स्वास्थ्य सचिव ने डेंगू को लेकर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का सबसे बड़ा स्वास्थ्य केंद्र होने के कारण डेंगू पीड़ित अधिकांश मरीज यहीं उपचार के लिए आएंगे। ऐसे में डेंगू के लिए एक वार्ड आरक्षित रखने के साथ ही जांच की संख्या बढ़ाई जानी जरूरी है। उन्होंने तहसील प्रशासन को भी डेंगू को लेकर लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए। अपर सचिव ने पीएचसी कालसी का भी निरीक्षण किया। इस दौरान सीएमएस डॉ. प्रदीप चौहान, एसडीएम विनोद कुमार, तहसीलदार विवेक राजौरी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: युवतियों ने युवक की बीच सड़क पर की पिटाई
Next: राशिफल 09 मई

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बिनसर वनाग्नि हादसे के शहीदों की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई सभा
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • मजखाली में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा को लेकर अल्मोड़ा पुलिस सतर्क, परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
  • दशकों पुराना इंतजार खत्म, सुनियाकोट-ओलिया मोटर मार्ग निर्माण का शुभारंभ
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.