Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अपर निदेशक शिव प्रसाद सेमवाल ने जीआईसी अल्मोड़ा का किया निरीक्षण
  • अल्मोड़ा

अपर निदेशक शिव प्रसाद सेमवाल ने जीआईसी अल्मोड़ा का किया निरीक्षण

RNS INDIA NEWS 03/12/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा शिव प्रसाद सेमवाल ने पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज अल्मोड़ा का निरीक्षण कर विद्यालय की शैक्षिक और भौतिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न कक्षा-कक्षों में जाकर अध्यापन प्रक्रिया का अनुश्रवण किया और छात्र–छात्राओं को विज्ञान से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। अपर निदेशक ने अटल टिंकरिंग लैब का भी भ्रमण किया। यहां छात्र–छात्राओं द्वारा तैयार किए गए विज्ञान मॉडलों को देखकर उन्होंने बच्चों की रचनात्मकता और तकनीकी समझ की प्रशंसा की। उन्होंने विद्यालय के समग्र वातावरण को सराहनीय बताते हुए कहा कि विद्यालय में शैक्षणिक माहौल और भौतिक सुविधाओं का स्तर संतोषजनक है। इस उपलब्धि के लिए उन्होंने प्रधानाचार्य और समस्त स्टाफ की प्रशंसा की। विद्यालय आगमन पर प्रधानाचार्य राजेश बिष्ट ने अपर निदेशक का स्वागत करते हुए उन्हें पुष्पगुच्छ और स्मृति चिह्न भेंट किया। निरीक्षण के दौरान प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी चन्दन सिंह बिष्ट, खंड शिक्षा अधिकारी रवि मेहता और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी जगमोहन रौतेला भी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विद्यालय शिक्षा में सुधार को लेकर मंडलीय अपर निदेशक ने अधिकारियों को दिए निर्देश
Next: पाकिस्तानी जासूस बने गुरूग्राम के वकील ने पंजाब से जुटाए थे पैसे, 7 बार गया अमृतसर

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कसार देवी में ‘जात्रा: द कसार फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ, लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.