Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अंतिम चरण में बिनसर महादेव मंदिर रानीखेत पहुंची पवित्र छड़ी यात्रा
  • अल्मोड़ा
  • हरिद्वार

अंतिम चरण में बिनसर महादेव मंदिर रानीखेत पहुंची पवित्र छड़ी यात्रा

RNS INDIA NEWS 31/10/2022
rns featured image new

हरिद्वार। श्री पंच दशनाम जूना अखाड़े द्वारा निकाली जा रही पवित्र छड़ी यात्रा अंतिम चरण में रविवार को बागेश्वर से बिनसर महादेव मंदिर रानीखेत पहुंची। बागेश्वर में रानीखेत के विधायक डा.प्रमोद नैनवाल और उनकी पत्नी हिमानी नैनवाल ने पवित्र छड़ी की पूजा अर्चना की तथा संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रमोद नैनवाल ने कहा कि विश्व की सबसे प्राचीन सभ्यता सनातन धर्म में है। विश्व की कई सभ्यताएं  समाप्त हो गई है, लेकिन सनातन आर्य सभ्यता आज भी कायम है। सनातन सभ्यता को जीवित रखने रखने वाले संत समाज को इसका श्रेय जाता है। उन्होंने कहा कि राजसत्ता तभी सफल है, जब उसके ऊपर धर्म सत्ता का अंकुश है। यात्रा की सफलता की कामना करते हुए प्रमोद नैनवाल ने कहा साधु संतों के आशीर्वाद से भारत विश्व में पुनः विश्व गुरु बनेगा। पवित्र छड़ी के प्रमुख महंत श्रीमहंत प्रेम गिरी, श्रीमहंत शंकर गिरी, श्रीमहंत शिवदत्त गिरी ने विधायक को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इसके उपरांत श्रीमहंत प्रेम गिरी के नेतृत्व में पवित्र छड़ी बागेश्वर से पौराणिक तीर्थ दूनागिरी मंदिर पहुंची। जहां मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने छड़ी की अगवानी की। पवित्र छड़ी को माता दूनागिरी के गर्भ गृह में दर्शन के लिए ले जाया गया। समिति की ओर से सभी संतों का स्वागत किया गया तथा भोजन प्रसाद की व्यवस्था की गई। दूणागिरी मंदिर से पवित्र छड़ी रानीखेत के पौराणिक सिद्ध पीठ तीर्थ काली मंदिर पहुंची। जहां पूजा अर्चना के पश्चात पवित्र छड़ी बिनसर महादेव मंदिर पहुंचे। मंदिर में मौजूद स्थानीय नागरिकों व तीर्थ पुरोहितों ने छड़ी की पूजा अर्चना करते हुए शिवलिंग के दर्शन किए तथा पूजा अर्चना की। इस अवसर पर श्रीमहंत पशुपति गिरी, श्रीमहंत विशंभर भारती, श्रीमहंत कुश पुरी, श्रीमहंत पुष्करराज गिरी, महंत आदित्य गिरी, महंत केशवगिरी, महंत तूफान गिरी, महंत रतन गिरी, महंत राजेंद्र गिरी तथा महेंद्र राज गिरी आदि शामिल रहे। सोमवार को पवित्र छड़ी अपने अंतिम पड़ाव में बूढ़ा केदार मासी स्थित भूमिया थान तथा माता गर्जिया के दर्शन के पश्चात रामनगर में रात्रि विश्राम के पश्चात श्यामपुर में श्रीप्रेम गिरी आश्रम होते हुए हरिद्वार पहुंचेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम धामी ने जनता मिलन कार्यक्रम में सुनीं जनसमस्याएं
Next: कीर्तन मंडलियों की प्रतियोगिता में 10 टीमों ने लिया भाग

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-10 at 17.49.21
  • अल्मोड़ा

खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.