Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • एंटीलिया मामले की जांच अब महाराष्ट्र सरकार तक पहुंची
  • राष्ट्रीय

एंटीलिया मामले की जांच अब महाराष्ट्र सरकार तक पहुंची

RNS INDIA NEWS 21/03/2021
rns featured image new

सीएम ठाकरे और गृहमंत्री देशमुख के घर की बढ़ाई गई सुरक्षा

मुंबई, 21 मार्च (आरएनएस)। एंटीलिया मामले और पूर्व मुंबई पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह के लेटर बम ने महाराष्ट्र की राजनीति में उथल-पुथल मचा दी है। परमबीर सिंह ने शनिवार को मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर आरोप लगाया कि गृहमंत्री अनिल देशमुख ने निलंबित पुलिस अधिकारी सचिन वाजे को हर महीने 100 करोड़ रुपए होटल, रेस्टोरेंट और बार से वसूली कर के लाने का टारगेट दिया था। जिसके बाद विपक्ष सरकार आक्रमक हो गया है। इन सारी घटनाओं के बीच मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और गृहमंत्री अनिल देशमुख के सरकारी आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मुंबई में मुकेश अंबानी के घर के बाहर मिले विस्फोटक मामले की जांच अब महाराष्ट्र सरकार तक पहुंच गई है। मुंबई के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह के गंभीर आरोपों के बाद से गृहमंत्री अनिल देशमुख की कुर्सी पर खतरा मंडरा रहा है। अनिल देशमुख वसूली के आरोपों में फंसे हैं।
वहीं महाराष्ट्र में मचे सियासी घमासान को लेकर मुंबई में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ता महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।
मुंबई के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह के आरोपों के बाद महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख सीधे तौर पर विपक्ष के निशाने पर है। जिसके कारण मुंबई के मालाबार हिल परिसर के उनके सरकारी आवास ज्ञानेश्वरी की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मुख्यमंत्री का सरकारी बंगला भी इसी परिसर में होने से वहां की भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इन बंगलों की ओर जाने वाले दोनों रास्तों पर सुरक्षा के इंतजाम किए गए है। गृहमंत्री पर लगे आरोपों के बाद आज इन दोनों बंगलों पर आज सबकी निगाहें रहने वाली है इसलिए सुरक्षा बढ़ाई गई है।
जानकारी के अनुसार इसी बीच परमबीर सिंह के पत्र पर सवाल उठ रहे हैं, पत्र में परमबीर के हस्ताक्षर नहीं है। ये पत्र व्यक्तिगत ई मेल आईडी से भेजा गया है। इसलिए पत्र की जांच की मांग की जा रही है। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर 4:37 बजे होम गार्ड के कमांडेंट जनरल परमबीर सिंह के नाम से मुख्यमंत्री सचिवालय को पत्र मिला है। पत्र व्यक्तिगत ई मेल आईडी से भेजा गया है। यानी सिर्फ नाम लिखा है। जबकि मुख्यमंत्री कार्यालय में परमबीर सिंह की आधिकारिक ई मेल आईडी parimbirs@hotmail.com नाम से दर्ज है। पत्र में आईपीएस परमबीर सिंह द्वारा हस्ताक्षर भी नहीं किए गए हैं। इसलिए पत्र की जांच जरूरी है। गृह विभाग की तरफ से परमबीर सिंह से संपर्क साधने की भी कोशिश की जा रही है। ऐसा मुख्यमंत्री कार्यालय से स्पष्ट किया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कैंसर से लेकर आयरन की कमी को दूर करने में बेहद फायदेमंद हैं शिमला मिर्च, जानें अन्य कमाल के फायदे
Next: सब्जी का पौधा तोड़ने पर 12 साल की बच्ची को पड़ोसी ने जलाया जिंदा

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने दी जान, हाथ-पैरों पर मेहंदी से लिखा सुसाइड नोट

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.