Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अंतरराष्ट्रीय कृषि विकास कोष टीम ने रीप परियोजना की प्रगति का लिया जायजा
  • अल्मोड़ा

अंतरराष्ट्रीय कृषि विकास कोष टीम ने रीप परियोजना की प्रगति का लिया जायजा

RNS INDIA NEWS 24/05/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। ग्राम्य विकास समिति के अंतर्गत संचालित ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की प्रगति का आकलन करने के लिए अंतरराष्ट्रीय कृषि विकास कोष की टीम ने जिले में विभिन्न परियोजना गतिविधियों का स्थलीय निरीक्षण और मध्यावधि समीक्षा की। सहायक प्रबंधक रीप संदीप सिंह ने बताया कि निरीक्षण के दौरान टीम ने विभिन्न इकाइयों का दौरा कर व्यवस्थाओं, संचालन और लाभार्थियों को मिल रहे लाभों का जायजा लिया। निरीक्षण कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय कृषि विकास कोष की टीम सदस्य आयुरजाना, पुंतसागदावा और विनय तुली के साथ परियोजना के उप आयुक्त नरेश कुमार तथा अनुश्रवण एवं मूल्यांकन प्रबंधक विनय गुणवंत शामिल रहे। टीम ने क्वारब के समीप चौसली में स्थापित वे साइड इट्रीज के अंतर्गत गायत्री स्वयं सहायता समूह, ग्राम भल्यूड़ा में विकास उत्पादक समूह के सामुदायिक कृषि उद्यम, डीनापानी हवालबाग में स्थापित हिमाद्री हैंडलूम, लमगड़ा विकासखंड में संचालित जेंट्स सैलून और सिलाई इकाई का निरीक्षण करते हुए टीम ने महिलाओं के कार्यों की प्रशंसा की। सिलाई इकाई संचालक किरन बिष्ट ने बताया कि समूह की महिलाएं स्कूल यूनिफॉर्म तैयार कर स्वरोजगार से जुड़ रही हैं। टीम ने मशरूम एवं एग्रो प्रोसेसिंग उत्पाद इकाइयों और महिलाओं द्वारा संचालित पिंक ई-रिक्शा का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान यह भी जाना गया कि परियोजना के माध्यम से महिलाओं और ग्रामीण परिवारों की आर्थिक स्थिति में सुधार आया है। निरीक्षण के बाद विकास भवन सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में वित्तीय प्रबंधन, स्वरोजगार कार्यक्रमों और महिला सशक्तिकरण से जुड़े कार्यों पर चर्चा हुई। महिला सदस्यों ने बताया कि परियोजना से जुड़ने के बाद उनकी आय और आत्मविश्वास दोनों में वृद्धि हुई है। बैठक में जिला परियोजना प्रबंधक हरीश चंद्र तिवारी, जिला परियोजना प्रबंधक नैनीताल राजेश मठपाल, सहायक प्रबंधक, रीप तथा संबंधित विकासखंडों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 24 मई
Next: भतरौजखान में होटल संचालक गिरफ्तार, अल्मोड़ा में कार से अवैध शराब बरामद

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

एसएसबी महानिरीक्षक ने किया अल्मोड़ा क्षेत्रक मुख्यालय का वार्षिक निरीक्षण

RNS INDIA NEWS 09/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

20 एवं 25 सूत्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण लक्ष्य पूर्ति के निर्देश

RNS INDIA NEWS 09/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

लोक कलाकारों की समस्याओं पर मंथन, मानदेय वृद्धि और लंबित भुगतान जल्द जारी करने की मांग

RNS INDIA NEWS 09/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जुलाई
  • चढ़ावे में हेराफेरी के आरोपी का पूरा चिट्ठा खंगालने में जुटी पुलिस
  • स्मार्ट मीटर का विरोध करने पर कांग्रेसी नेता पर केस दर्ज
  • आशाओं ने 18 हजार वेतन और राज्य कर्मचारी का दर्जा मांगा
  • एसएसबी महानिरीक्षक ने किया अल्मोड़ा क्षेत्रक मुख्यालय का वार्षिक निरीक्षण
  • 20 एवं 25 सूत्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण लक्ष्य पूर्ति के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.