Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • अंकिता को न्याय दिलाने के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
  • पौड़ी

अंकिता को न्याय दिलाने के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 16/10/2022
rns featured image new

पौड़ी। नगर पंचायत सतपुली में अंकिता भंडारी हत्याकांड के आरोपियों को फांसी दिलाने की मांग को लेकर विभिन्न संगठनों ने मुख्य बाजार में धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन में रिखणीखाल, बीरोंखाल, पोखड़ा, एकेश्वर और सतपुली क्षेत्र से आए विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों व सदस्यों ने शासन व प्रशासन पर मामले की जांच को प्रभावित करने का आरोप लगाते सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। रविवार को सतपुली में धरना देते हुए वक्ताओं ने कहा कि राज्य सरकार अंकिता भंडारी हत्याकांड के आरोपियों को बचा सही है। आरोपी भाजपा से जुड़े हैं इसलिए मामले को दबाने की कोशिशें पहले ही दिन से की जा रही हैं। साक्ष्यों को मिटाने के लिए रिजार्ट में तोड़फोड़ की गई। तोड़फोड़ के दोषियों को आरोपी नहीं बनाया गया है। कहा कि जल्द ही दोषियों को फांसी की सजा ना होने पर जनता सड़कों पर उतर कर खुद इंसाफ करेगी। जनसभा के बाद प्रदर्शनकारियों ने मुख्य बाजार में रैली निकालकर दोषियों और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन करने वालों में ब्लाक प्रमुख बीरोंखाल राजेश कंडारी, पूर्व दर्जाधारी सरिता नेगी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता संगठन जिलाध्यक्ष पूनम कैंत्यूरा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य माया गुसांईं, पूर्व प्रमुख एकेश्वर जसपाल रावत, पूर्व प्रमुख रिखणीखाल पिंकी नेगी, सुरजन रौतेला, सभासद आरती देवी, व्यापार मण्डल कोषाध्यक्ष सुनील डंडरियाल, कीरत रावत सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं विभिन्न संगठनों से जुड़े ग्रामीण मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पांच दिनों से रांसी महापंथ ट्रैक में फंसा है ट्रैकर का शव
Next: राशिफल 17 अक्टूबर

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
IMG-20260628-WA0007
  • पौड़ी

सड़क चौड़ीकरण के दौरान बोलेरो पर गिरा बोल्डर, एक की मौत, दो घायल

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 जुलाई
  • तीन हजार रुपये के लिए रिश्तेदारों में चली कुल्हाड़ी और सरिया
  • राष्ट्रीय मिनी गोल्फ में उत्तराखंड बना उपविजेता
  • 04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’
  • क्लेमेनटाउन कैंट को मिली नई पेयजल योजना की सौगात
  • अस्पताल पर लगाए लापरवाही के आरोप निराधार निकले : डा.खजान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.