Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • मानव वन्यजीवन संघर्ष को कम करने के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश
  • पौड़ी

मानव वन्यजीवन संघर्ष को कम करने के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 27/11/2022
rns featured image new

पौड़ी।  डीएम पौड़ी ने अफसरों को मानव वन्यजीवन संघर्ष को कम करने के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। डीएम का कहना है कि प्राथमिक तौर पर गुलदार सुरक्षा समिति बनाकर लेपर्ड कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा। जहां लोग गुलदार से संबंधित सूचनाएं उपलब्ध करा सकेंगे। मानव वन्यजीवन संघर्ष को रोकने के लिए आयोजित बैठक में डीएम डॉ.आशीष चौहान ने कहा कि पौड़ी जिले के उन स्थानों को चिन्हित कर लिया जाए, जहां पिछले 10 वर्षों में गुलदार से संबंधित घटनाएं हुई हैं। कहा कि जिन स्थानों, गांवों में गुलदार की सक्रियता अधिक देखी जा रही है, उन स्थानों पर गुलदार सुरक्षा समिति बनाई जाए और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से इस समिति का क्रियान्वयन किया जाए।

समिति को जरूरी चीजें मिलेंगी
डीएम ने कहा कि गुलदार सुरक्षा समिति के सदस्यों को मूलभूत चीजें जैसे टॉर्च, लाइटें, डंडे, नेट (जाल) आदि सामग्री उपलब्ध कराकर वन विभाग से समन्वय स्थापित कर उनका व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाएगा, जिससे गुलदार की सूचना मिलने पर वे जानकारी उपलब्ध करा पाएंगे। इसमें पीआरडी के माध्यम से प्रशिक्षित जवानों को भी शामिल किया जाए जो क्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिंग कर संभावित खतरे से लोगों को सतर्क करेंगे। इस दौरान डीएम ने एसडीएम को शहर में जिन स्थानों पर झाड़ियां हैं, उन स्थानों पर नगरपालिका के माध्यम से तत्काल झाड़ियां साफ करने के निर्देश दिए। कहा कि अत्यधिक अंधेरे स्थान को चिन्हित कर उरेडा विभाग के माध्यम से आधुनिक सोलर हाईमास्क लाइटें भी लगवाईं जाएं। बैठक में डीएफओ गढ़वाल मुकेश कुमार, डीएफओ सिविल एवं सोयम आरके तिवारी, एसडीएम आकाश जोशी आदि शामिल थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में नव नियुक्त कांग्रेस जिलाध्यक्ष का स्वागत
Next: शूटर अर्श, युवराज, उत्सव एवं शौर्य ने भारतीय टीम के ट्रायल के लिए किया क्वालीफाई

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

श्रीनगर में निहंग सिखों पर कार्रवाई की मांग, छात्र संगठनों ने सौंपा पुलिस को ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस
  • यूकेडी ने आगामी चुनाव की तैयारियों पर किया मंथन, मूल निवास और जल-जंगल के मुद्दों पर जोर
  • पॉक्सो एक्ट के वारंटी को चौखुटिया पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • कुमाऊं महोत्सव में डांस सेमीफाइनल संपन्न, स्टार नाइट में अनिल रावत ने बांधा समां
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • ऑपरेशन ‘भल छौ’ के तहत लमगड़ा पुलिस ने बुजुर्गों का जाना हालचाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.