Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अंकिता भंडारी मामले में प्रभावशाली लोगों को बचाने का काम कर रही सरकार: मनोज तिवारी
  • अल्मोड़ा

अंकिता भंडारी मामले में प्रभावशाली लोगों को बचाने का काम कर रही सरकार: मनोज तिवारी

RNS INDIA NEWS 31/12/2025
WhatsApp Image 2025-12-31 at 18.03.55_11zon

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी ने अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि यह घटना पूरे देश को झकझोरने वाली है, लेकिन पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के बजाय सरकार मामले को भटकाने और प्रभावशाली लोगों को बचाने का काम कर रही है। अंकिता के परिजन न्याय के लिए दर-दर भटक रहे हैं और प्रदेश की जनता पहाड़ की बेटी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर सड़कों पर है, इसके बावजूद सरकार की भूमिका संदिग्ध बनी हुई है। चौघानपाटा स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि भाजपा से निष्कासित पूर्व विधायक सुरेश राठौर की कथित पत्नी और अभिनेत्री उर्मिला सनावर द्वारा सोशल मीडिया पर जारी वीडियो ने मामले को और गंभीर बना दिया है। उन्होंने कहा कि वीडियो में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत गौतम पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं और उनका नाम अंकिता हत्याकांड में कथित वीआईपी के रूप में सामने आया है, लेकिन सरकार इस दिशा में ठोस कार्रवाई से बचती नजर आ रही है। मनोज तिवारी ने आरोप लगाया कि घटना के बाद से ही सरकार निष्पक्ष जांच के बजाय मामले पर पर्दा डालने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि घटनास्थल से जुड़े अहम साक्ष्य नष्ट किए गए और जांच की प्रक्रिया पर शुरू से सवाल खड़े होते रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जब सभी राजनीतिक दल, सामाजिक संगठन और प्रदेश की जनता सुप्रीम कोर्ट या हाईकोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में सीबीआई जांच की मांग कर रही है, तो सरकार इससे पीछे क्यों हट रही है। विधायक तिवारी ने कहा कि कांग्रेस अंकिता और उसके परिवार के साथ किसी भी तरह का अन्याय नहीं होने देगी। पार्टी की ओर से चरणबद्ध आंदोलन चलाया जा रहा है और इसी क्रम में पांच जनवरी को अल्मोड़ा में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने सरकार से मांग की कि अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने और हत्याकांड में शामिल कथित वीआईपी की गिरफ्तारी के लिए सीबीआई जांच सिटिंग जज की निगरानी में कराई जाए। मांग पूरी न होने की स्थिति में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। पत्रकार वार्ता में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, प्रकाश चंद्र जोशी, सुशील साह, भैरव गोस्वामी, दीपक कुमार सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 31 दिसंबर
Next: चमोली हादसा: टीएचडीसी परियोजना सुरंग में दो लोको ट्रेनों की टक्कर, 109 श्रमिक प्रभावित

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 16.06.11_11zon
  • अल्मोड़ा

बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.