Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • अंकिता भंडारी केस में नाम घसीटे जाने पर दुष्यंत गौतम का पलटवार, राजनीतिक साजिश बताकर दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
  • देहरादून

अंकिता भंडारी केस में नाम घसीटे जाने पर दुष्यंत गौतम का पलटवार, राजनीतिक साजिश बताकर दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 26/12/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी मर्डर केस में नाम उछाले जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने शुक्रवार को अपना एक वीडियो जारी किया। इस वीडियो में उन्होंने अपने बेदाग राजनीतिक जीवन का हवाला देते हुए इस केस में उनका नाम घसीटे जाने को एक राजनीतिक साजिश बताया और ऐसा करने वालों को कानूनी कार्रवाई का सामना करने की चेतावनी दी। साथ ही उन्होंने एक चुनौती देते हुए कहा कि अगर आप मेरे विरोध में कोई भी बात सबूत के साथ पेश करेंगे तो मैं अपने राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक सभी जीवनों से संन्यास ले लूंगा। दुष्यंत ने यह चुनौती सोशल मीडिया पर वायरल उस ऑडियो क्लिप को लेकर दी, जिसमें अंकिता भंडारी मर्डर केस को लेकर उन पर भी आरोप लगाए गए हैं।
शुक्रवार को जारी वीडियो जारी करते हुए दुष्यंत गौतम ने कहा, ‘मैंने अपने राजनीतिक, धार्मिक और सामाजिक जीवन के अंदर पिछले 47 साल से काम कर रहा हूं। अपने नैतिक मूल्यों को, भाजपा की प्रामाणिकता को, समाज में रहने वाली बहन-बेटियों की इज्जत को सर्वोपरि मानते हुए, आजतक जीवन के अंदर कभी भी ऐसी घटना मेरे चरित्र को लेकर कभी भी नहीं उछाली गई है। आज बड़ा दुखी होकर मैं आपके सामने आया हूं। जिस प्रकार के कुछ असामाजिक लोग, गलत प्रवृत्ति के लोग, जो मेरी छवि को धूमिल करना चाहते हैं, ऐसा प्रयास कर रहे हैं, ऐसे सभी लोगों को मैं आगाह करना चाहता हूं।’ आगे उन्होंने अपने खिलाफ षड्यंत्र रचने वाले लोगों को चेतावनी देते हुए कहा, ‘जिस प्रकार से मीडिया में, सोशल मीडिया में लगातार ये वीडियो चल रहे हैं, ये जहां से शुरू हुए हैं, उसकी जांच होनी चाहिए, उस व्यक्ति से तथ्य लेने चाहिए, उस तथ्य की प्रामाणिकता देखनी चाहिए। सब चीज के लिए मैं तैयार हूं, लेकिन जो भी लोग ये भ्रामक भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं, मेरी छवि को धूमिल करने का काम कर रहे हैं, उन सबको मैं आगाह करना चाहता हूं, इन सबकी जांच की जाएगी, मैंने होम सेक्रेटरी को भी पत्र लिखा है। इन सबकी जांच भी की जाएगी, और मूलतः जिस व्यक्ति ने भी ये षड़यंत्र रचा है, उस पर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी और मानहानि का मुकदमा भी करूंगा।’ अपने विरोधियों को चुनौती देते हुए दुष्यंत गौतम ने कहा, ‘इसके बावजूद भी मैं जनता और समाज से बोलना चाहूंगा, मेरे विरोध में एक भी शब्द, एक भी कोई कार्य ऐसा दिखता हो, उसको सबूत के साथ आप पेश करेंगे तो मैं अपने राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक सभी जीवनों से संन्यास ले लूंगा। लेकिन एक षडयंत्र जो महिला हमारी बेटी के बार-बार उसका नाम लेकर उसका अपमान करने का काम कर रहे हैं, यह हमारी मां, बहन, बेटियों का भी अपमान है, और मुझे लगता है मेरा भी चरित्र हनन का काम कर रहे हैं, उनको तैयार रहना चाहिए, जो मेरा मान गिराया गया है, मैं उनके विरूद्ध कार्रवाई करने वाला हूं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राज्य सरकार स्थानीय उत्पादों और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री
Next: सीएम धामी ने किया आढ़त बाजार स्थित गुरूद्वारा में वीर बाल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.