Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • अनियंत्रित होकर वाहन पलटा, सवार 10 लोग घायल
  • देहरादून

अनियंत्रित होकर वाहन पलटा, सवार 10 लोग घायल

RNS INDIA NEWS 29/06/2021
16- (5)

विकासनगर। तहसील क्षेत्र के रडू-मुंधोल मोटर मार्ग पर रडू गांव के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर बीच सडक़ पर पलट गया। इस हादसे में वाहन में सवार दस लोग घायल हो गये। सभी घायलों को पीएचसी त्यूणी पहुंचाया गया। दो लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें रोहडू हिमाचल अस्पताल के लिए रेफर किया गया। हादसे का कारण वाहन में यात्रियों की संख्या क्षमता से अधिक होना और ओवरलोड होना बताया जा रहा है। सोमवार सुबह साढ़े नौ बजे मुंधौल रडू गांव में वाहन सवारियों को लेकर त्यूणी आ रहा था। रडू गांव के पास वाहन अनियंत्रित होकर सडक़ पर पलट गया। यह देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल राहत बचाव के कार्य शुरू किये। 108 एंबुलेंस की मदद से दुर्घटना में घायल केवलराम पुत्र मिसरुमल निवासी मानगढ़, दिवानसिंह पुत्र मोहरसिंह निवासी मानगढ़, नगिंद्रा पुत्र सुखराम निवासी मानगढ़, सविता पत्नी श्यामसिंह निवासी मानगढ़, सुचिता पुत्री कमरदास निवासी सिलवाड़ा, रविंद्र पुत्र कमाल चंद निवासी सिलवाड़ा, गौरव पुत्र सालिगराम निवासी जुबली, धनसिंह पुत्र कमू निवासी खुडोग, संतोष पुत्र भोपसिंह निवासी मनेवरी, ख्यालीराम पुत्र छद्दूराम निवासी सिलवाड़ा को चोटें आयी। जिन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से पीएचसी त्यूणी में भर्ती कराया गया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. नरेंद्र राणा ने बताया कि दीवान सिंह व केवलराम को गंभीर चोटें आयी हैं। जिन्हें रोहडू हिमाचल के अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। जबकि आठ घायलों को मरहम पट्टी कर छुट्टी दे दी गयी। घटना स्थल पर पहुंचे थानाध्यक्ष संदीप पंवार ने बताया कि 14 सीटर वाहन में करीब 25 लोग सवार थे। वाहन के अंदर जगह न होने पर छत पर भी सवारी बैठायी गई थी। इससे वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

जान जोखिम में डाल रहे चालक: त्यूणी क्षेत्र में चालक लोगों की जोखिम में डालकर सफर कर रहे हैं। वाहनों में क्षमता से अधिक सवारियों को सफर कराया जा रहा है जिससे उनकी जान को खतरा बना है। तहसील क्षेत्र के रडू-मुंधोल मोटर मार्ग पर रडू गांव के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने का कारण भी यही बताया जा रहा है। लापरवाही का आलम यह है कि सवारियों को वाहन की छत पर बैठाया गया था। इससे वाहन ओवरलोड होने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बिरला घाट पर स्नान करता युवक गंगा में डूबा
Next: ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में नाबालिग चला रहे हैं अवैध खनन के ट्रैक्टर

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.