Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अनिल देशमुख के खिलाफ ईडी की कार्रवाई तेज
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय

अनिल देशमुख के खिलाफ ईडी की कार्रवाई तेज

RNS INDIA NEWS 13/09/2021
rns featured image new

महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री को खोजने सीबीआई से मांगी मदद

मुंबई (आरएनएस)। 100 करोड़ की वसूली और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपों में घिरे महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख के ख़िलाफ़ अब प्रवर्तन निदेशालय ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है. ईडी ने केंद्रीय अन्वेषण विभाग से अनिल देशमुख को ढूंढने में मदद मांगी है. ईडी द्वारा अनिल देशमुख को बार-बार समन भेजने के बावजूद पूछताछ के लिए हाजिर नहीं होने की वजह से यह कार्रवाई की गई है.
इससे पहले देशमुख के वकील आनंद डागा और सीबीआई निरीक्षक अभिषेक तिवारी को कोर्ट ने दो दिनों की सीबीआई कस्टडी सुनाई थी. इन पर देशमुख के खिलाफ जांच की रिपोर्ट को लीक करने का आरोप लगा था. उस लीक हुई रिपोर्ट के आधार पर अनिल देशमुख के निर्दोष साबित होने की खबर फैलाई गई थी. पिछले हफ्ते ही सीबीआई ने इन दोनों को अरेस्ट किया था. तिवारी देशमुख के वकील डागा के संपर्क में थे और उन्हें सीबीआई की रिपोर्ट से जुड़ी जानकारियां लीक कर रहे थे.

बार-बार समन भेजे जाने के बावजूद अनिल देशमुख ईडी कार्यालय में पूछताछ के लिए हाजिर नहीं हो रहे हैं. इस वजह से जो जानकारी निकल कर सामने आ रही है उसके मुताबिक अब ईडी और सीबीआई  मिलकर राज्यभर में अलग-अलग ठिकानों पर देशमुख को खोजने के लिए छापेमारी करने वाली है. ऐसे में अनिल देशमुख की मुश्किलें अब और बढऩे वाली हैं. इससे पहले ईडी  अनिल देशमुख से संबंधित नागपुर और मुंबई के आस-पास  13-14 ठिकानों पर छापेमारी कर चुकी है.

अनिल देशमुख ने महाराष्ट्र के गृहमंत्री पद से इस्तीफा देते हुए यह कहा था कि वे सीबीआई और ईडी द्वारी की जाने वाली पूछताछ में पूरा सहयोग करेंगे. लेकिन इस्तीफा देने के बाद कहानी पलट गई. इसके बाद उन्होंने कभी इन जांच एजेंसियों को सहयोग नहीं दिया. कभी समन के जवाब में सेहत, कोरोना और उम्र का हवाला देकर हाजिर नहीं हुए. कभी वकील से जवाब भेजवा दिया और सवाल किया कि पहले उन्हें बताया जाए कि स्पेसिफिकली उनसे किस सिलसिले में पूछताछ करनी है. कभी उनकी तरफ से हाईकोर्ट में केंद्रीय जांच एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने  पर ही सवाल उठाया गया. फिर वे सुप्रीम कोर्ट चले गए और अपने खिलाफ जांच रोके जाने की अपील करने लगे. ऐसे में समन का जवाब उन्होंने यह कह कर भेजवाया कि कोर्ट में उन्होंने याचिका दी हुई है. जब तक सुनवाई शुरू है, तब तक किस हक से ईडी उन्हें समन भेजवा रही है.
लेकिन अपनी गिरफ्तारी के खिलाफ  हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में देशमुख द्वारा की गई कोशिश नाकाम हो चुकी है. सर्वोच्च न्यायालय ने देशमुख की दलील को सिरे से ठुकरा दिया है. इसके बाद अनिल देशमुख कहां हैं, यह किसी को पता नहीं है.

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दिल्ली के सब्जी मंडी इलाके में चार मंजिला इमारत ढही, कई लोगों के दबे होने की आशंका
Next: कांग्रेस प्रियंका के नेतृत्व में लड़ेगी यूपी चुनाव: सलमान खुर्शीद

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 19 जून
  • चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी
  • दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी
  • जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना
  • अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.