Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अमेरिका में चुनाव से पहले डोनाल्ड ट्रंप करेंगे पीएम मोदी से मुलाकात
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

अमेरिका में चुनाव से पहले डोनाल्ड ट्रंप करेंगे पीएम मोदी से मुलाकात

RNS INDIA NEWS 19/09/2024
rns featured image new

वाशिंगटन। अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने एक कैंपेन कार्यक्रम में कहा है कि वह अगले सप्ताह भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मिशिगन में एक कैंपेन कार्यक्रम में भारत के साथ अमेरिकी व्यापार पर बोलने के दौरान पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी से मुलाकात करने की घोषणा की। हालांकि, इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी कि वे पीएम मोदी से कहां मिलेंगे।
डोनाल्ड ट्रंप के 21 से 23 सितंबर तक अमेरिका दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने की संभावना है। विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को मोदी की अमेरिका यात्रा का विस्तृत कार्यक्रम साझा किया है। डोनाल्ड ट्रंप ने अपने कार्यकाल (2017-2021) के दौरान पीएम मोदी के साथ एक मजबूत संबंध साझा किया था। यह ह्यूस्टन में ‘हाउडी मोदी’ और भारत में ‘नमस्ते ट्रंप’ जैसे कार्यक्रमों से स्पष्ट होता है। दोनों देशों ने रक्षा और रणनीतिक सहयोग में इजाफा किया था। कई व्यापारिक विवादों के बावजूद उनकी साझेदारी मजबूत होती रही। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन 21 सितंबर को डेलावेयर में ऑस्ट्रेलिया, भारत और जापान के नेताओं के साथ एक क्वाड शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेंगे। जानकारी के मुताबिक, इस सम्मेलन में पीएम मोदी भी हिस्सा लेंगे। विश्लेषकों का कहना है कि वाशिंगटन ने नई दिल्ली को एशिया में चीन के बढ़ते प्रभाव के मुकाबले के रूप में देखा है।
हाल के महीनों में जो बाइडेन और अन्य शिखर सम्मेलनों के लिए अमेरिका का दौरा करने वाले कुछ अन्य विश्व नेताओं ने ट्रंप से भी मुलाकात की है। 5 नवंबर को होने वाले चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार का मुकाबला डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस से होगा। सर्वे के अनुसार, डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस के बीच कड़ी टक्कर है। व्यापार के मुद्दे पर भारत की आलोचना करने के बावजूद ट्रंप ने पीएम मोदी को ‘शानदार’ कहकर उनकी तारीफ की। जब पीएम मोदी 2019 में अमेरिका के दौरे पर गए थे, तब उन्होंने और ट्रंप ने टेक्सास में आयोजित ‘हाउडी मोदी’ रैली में एक-दूसरे की प्रशंसा की थी। इस रैली में 50 हजार से ज्यादा लोग शामिल हुए थे। बता दें कि पीएम मोदी के बराक ओबामा और जो बाइडेन जैसे डेमोक्रेटिक राष्ट्रपतियों के साथ भी अच्छे संबंध रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अरविंद केजरीवाल एक हफ्ते में खाली करेंगे सरकारी मकान, जल्द ही तय किया जाएगा नया ठिकाना
Next: चंद्रयान-4 मिशन को भी केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.