Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्टो कार से 2 लाख से अधिक की चरस बरामद, दो युवक गिरफ्तार
  • अल्मोड़ा

अल्टो कार से 2 लाख से अधिक की चरस बरामद, दो युवक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/05/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। जनपद अल्मोड़ा में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसओजी और कोतवाली अल्मोड़ा की संयुक्त टीम ने एक अल्टो कार से चरस की बड़ी खेप के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई चरस की मात्रा 1.036 किलोग्राम है, जिसकी अनुमानित कीमत बाज़ार में 2,07,200 रुपये बताई जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा द्वारा नशे के विरुद्ध ज़ीरो टॉलरेंस नीति के निर्देश पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में बुधवार को सीओ गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण में कोतवाली अल्मोड़ा के प्रभारी निरीक्षक योगेश चन्द्र उपाध्याय और एसओजी प्रभारी भुवन चन्द्र के नेतृत्व में गठित टीम ने चौसली डोबा मोटर मार्ग तिराहे पर चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान संदिग्ध दिखी एक अल्टो कार संख्या यूके01-सी3710 को रोका गया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें सवार दो व्यक्तियों पूरन सिंह (33) निवासी ग्राम डाल, अल्मोड़ा और संतोष कुमार (33) निवासी ग्राम रौन, अल्मोड़ा के कब्जे से क्रमशः 590 ग्राम और 446 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। दोनों आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद दोनों के विरुद्ध कोतवाली अल्मोड़ा में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 8/20/60 के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है। यहाँ पुलिस टीम में उपनिरीक्षक धरम सिंह, कांस्टेबल हरीश भट्ट (कोतवाली अल्मोड़ा), कांस्टेबल राजेश भट्ट, इरशाद उल्ला और राकेश भट्ट (एसओजी अल्मोड़ा) शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 22 मई
Next: आधार कार्ड और अन्य सरकारी दस्तावेज बनाते समय उनका सही प्रकार से सत्यापन किया जाए

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विवाह अनुदान योजनाओं के लिए 28 फरवरी तक होंगे आवेदन

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों के भुगतान में देरी और स्थानांतरण नीति पर कर्मचारी संगठनों ने जताया रोष

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नराकास अल्मोड़ा की हिंदी कार्यशाला में राजभाषा प्रोत्साहन योजनाओं की दी जानकारी

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.