Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा: बस अड्डा आईएसबीटी से होगा संचालित, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा: बस अड्डा आईएसबीटी से होगा संचालित, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश

RNS INDIA NEWS 24/03/2025
rns featured image new

यातायात व्यवस्था के सम्बन्ध में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा नगर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक जिला कार्यालय सभागार में आयोजित हुई। इस बैठक में उत्तराखंड परिवहन निगम के बस अड्डे को नवनिर्मित आईएसबीटी लोवर मॉल रोड से संचालित करने समेत विभिन्न प्रकरणों पर चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि बस अड्डे के नवनिर्मित भवन के बन जाने से बस अड्डे को यहीं से ही संचालित किया जाए। ऐसा करने से शुरुआती तौर पर यात्रियों को कोई परेशानी न हो, इसलिए कुछ समय तक बसों को मॉल रोड से होते हुए ही संचालित करें। बसों के संचालन के लिए जो प्रक्रियाएं परिचालक को करनी होती है, वह सभी नवनिर्मित बस अड्डे से की जाए तथा नगर स्थित बस अड्डे पर बसों के स्टॉपेज को न्यूनतम 5 मिनट रखा जाए। उन्होंने कहा कि बाजार से नवनिर्मित बस अड्डे तक यात्रियों के लिए वाहन सुविधा संचालन की व्यवस्था की जाए जिससे यात्रियों को असुविधा न हो।
इस बैठक में नगर में नवनिर्मित पार्किंग के संचालन के लिए भी चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि जो पार्किंग बनकर तैयार हो गई हैं, उन्हें संचालित करें। इसके लिए रेट तय करना, टेंडर निकालना, समझौता करना जैसी जो भी प्रक्रियाएं की जानी हैं, उन्हें जल्द से जल्द कर लिया जाए। इसके लिए उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों एवं जिला विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी ने पुलिस अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि नगर क्षेत्र में अभियान चलाकर अतिक्रमण को हटाया जाए तथा जो पुरानी गाड़ियां रोड के किनारे लंबे समय से खड़ी हैं, उन्हें हटाए जाने के लिए कड़ी कार्रवाई करें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, अपर जिलाधिकारी सीएस मर्तोलिया, उपजिलाधिकारी सदर संजय कुमार, पुलिस उपाधीक्षक जी डी जोशी, एजीएम परिवहन निगम विजय तिवारी, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी रश्मि भट्ट समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मजबूर युवती से देह व्यापार कराने पर दो आरोपी महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज
Next: कल तक जो जनप्रतिनिधि भ्रष्ट था, आज उसे संरक्षण दे रही सरकार: गरिमा

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-10 at 17.49.21
  • अल्मोड़ा

खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
  • खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण
  • कैंट क्षेत्र में आतंक का पर्याय बना तेंदुआ पिंजरे में कैद
  • गांजा तस्करी से खरीदी गई कार गैंगस्टर एक्ट में जब्त
  • रानीखेत पुलिस ने ₹1.67 लाख से भरा बैग कुछ ही घंटों में किया बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.