Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा और रानीखेत में फायर सर्विस ने बुझाई जंगल की आग
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा और रानीखेत में फायर सर्विस ने बुझाई जंगल की आग

RNS INDIA NEWS 22/05/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। जिले में अलग-अलग स्थानों पर लगी जंगल की आग पर फायर सर्विस टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पाया। समय रहते कार्रवाई होने से कई रिहायशी क्षेत्रों और वन संपदा को बड़े नुकसान से बचा लिया गया।

फायर स्टेशन अल्मोड़ा को गुरुवार शाम करीब 6:01 बजे सूचना मिली कि चितई से आगे जंगल क्षेत्र में आग लगी हुई है। सूचना मिलते ही अग्निशमन टीम मौके पर पहुंची और एमएफई पंपिंग तथा होजरील की सहायता से आग बुझाने का अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग को पूरी तरह नियंत्रित कर लिया गया। मौके पर वन विभाग की टीम भी मौजूद रही। अभियान में एलएफएम योगेश कुकशाल, एफएस डीवीआर उमेश कुमार और फायरमैन जीवन जोशी शामिल रहे।

वहीं रानीखेत फायर सर्विस को भी गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर जंगल में आग लगने की सूचनाएं मिलीं। सबसे पहले रिची क्षेत्र के पास जंगल में लगी आग को बुझाया गया, जहां आग तेजी से फैल रही थी। इसके बाद चिलियानौला, देवलीखेत, डिग्री कॉलेज क्षेत्र सहित अन्य स्थानों पर लगी वनाग्नि पर भी लगातार कार्रवाई की गई।

कई स्थानों पर आग रिहायशी इलाकों की ओर बढ़ रही थी, जिसे समय रहते नियंत्रित कर लिया गया। अग्निशमन टीम ने एमएफई पंपिंग और होजरील की मदद से आग बुझाई। पानी खत्म होने पर जल संस्थान से दोबारा वाहन में पानी भरकर लगातार अभियान चलाया गया।

इसी दौरान मासी रोड-जालली चमनपुरी रोड पर पेड़ गिरने की सूचना पर भी फायर यूनिट मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों द्वारा जेसीबी की सहायता से पेड़ हटाए जाने की पुष्टि के बाद टीम ने वापसी के दौरान रास्ते में लगी जंगल की आग को भी बुझाया।

फायर सर्विस अधिकारियों के अनुसार लगातार सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के चलते कई स्थानों पर वनाग्नि को फैलने से रोका जा सका और रिहायशी क्षेत्रों को सुरक्षित बचाया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जेल कैंपस के पास गड्ढे में फंसे गौवंश का रेस्क्यू
Next: प्रवासी पंचायत में स्वरोजगार और रिवर्स पलायन पर हुआ मंथन

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सेवा पखवाड़े के तहत ताकुला में बहुउद्देशीय शिविर, ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

तलाड़ विद्यालय में महिला कोतवाली पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-06 at 16.05.09
  • अल्मोड़ा

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों को अपनाकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 07 जुलाई
  • कुत्तों के विवाद में दरोगा और रिटायर्ड सीओ के रिश्तेदारों में खूनी संघर्ष
  • गुरुकुल कांगड़ी विवि ने शुरू किया एडमिशन पोर्टल
  • जनसुनवाई में 90 शिकायतें पहुंचीं, 48 का मौके पर निस्तारण
  • मूल विद्यालय में कार्यभार ग्रहण नहीं करने वाले शिक्षकों का वेतन रोका जाएगा
  • सेवा पखवाड़े के तहत ताकुला में बहुउद्देशीय शिविर, ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.