Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा पुलिस हाई अलर्ट पर, जिलेभर में सघन चेकिंग अभियान जारी
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा पुलिस हाई अलर्ट पर, जिलेभर में सघन चेकिंग अभियान जारी

RNS INDIA NEWS 07/05/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। एसएसपी देवेन्द्र पींचा के स्पष्ट निर्देशों के बाद जिलेभर की पुलिस चौकसी के मोड में आ गई है। सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा जनपद के सभी क्षेत्रों में सघन चेकिंग एवं सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस के सभी सर्किल ऑफिसर, कोतवाल, थानाध्यक्ष, चौकी प्रभारी, एसओजी और क्यूआरटी टीमें पूरी तरह से अलर्ट पर हैं। खुफिया तंत्र एलआईयू को भी सक्रिय कर दिया गया है, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की समय पर सूचना मिल सके। जनपद के सभी प्रमुख प्रवेश मार्गों पर संदिग्ध वाहनों, वस्तुओं और व्यक्तियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। प्रत्येक स्थान पर चेकिंग पॉइंट्स बनाकर पुलिस टीमों द्वारा कड़ी निगरानी की जा रही है। साथ ही आपराधिक और संदिग्ध तत्वों की पहचान के लिए पूरे जनपद में व्यापक सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि अफवाहें फैलाने या सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की किसी भी कोशिश को समय रहते रोका जा सके। नागरिकों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए जनपद में बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। अल्मोड़ा पुलिस का यह सतर्कता अभियान लगातार जारी है, और प्रशासन ने साफ किया है कि किसी भी प्रकार की ढिलाई या लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जनपदवासियों से भी अपील की गई है कि वे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें और सहयोग करें।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: यात्रा मार्ग पर घोड़े-खच्चरों की हो रही जांच और सैम्पलिंग
Next: जिलाधिकारी ने मल्ला महल परियोजना के कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.