Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा: मेडिकल कालेज प्राचार्य के सकारात्मक आश्वासन पर बिट्टू कर्नाटक ने समाप्त किया अनशन
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा: मेडिकल कालेज प्राचार्य के सकारात्मक आश्वासन पर बिट्टू कर्नाटक ने समाप्त किया अनशन

RNS INDIA NEWS 15/03/2023
WhatsApp Image 2023-03-15 at 9.02.56 PM


अल्मोड़ा। उत्तराखण्ड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पूर्व दर्जामंत्री बिट्टू कर्नाटक ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज अल्मोड़ा मेडिकल कालेज के प्राचार्य के कक्ष के सामने आमरण अनशन प्रारम्भ किया। जिसमें भारी संख्या में जनता ने भागीदारी की। श्री कर्नाटक ने बताया कि आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधायें उपलब्ध कराये जाने हेतु सरकार तथा विभाग को कई ज्ञापन प्रेषित किये गये किन्तु मेडिकल कालेज में आज तक व्यवस्थायें दुरूस्त नहीं की गयी हैं। पर्याप्त चिकित्सा सुविधा न होने के कारण गंभीर बीमार व्यक्ति को मैदानी क्षेत्र के चिकित्सालयों में ले जाना पड़ता है। कई बार गम्भीर रोगियों को समय पर उपचार न मिलने के कारण रास्ते में उनकी मृत्यु हो गयी है।
उन्होंने कहा कि मेडिकल कालेज में आपरेशन थियेटर, आईसीयू, एन.आई.सी.यू. को प्रारम्भ नहीं किया गया है, साथ ही एम.आर.आई., ईको जांच, आक्सीजन प्लांट का लाभ नहीं मिल रहा है न ही चिकित्सा के पर्याप्त उपकरण उपलब्ध हैं। इन्हीं मांगों के निराकरण हेतु उनके द्वारा पर्वतीय जनपदों के सुदूरवर्ती क्षेत्रों के हित में इस आमरण अनशन को प्रारम्भ किया गया था।
श्री कर्नाटक ने बताया कि प्राचार्य मेडिकल कालेज के आग्रह पर उनसे उपरोक्त बिन्दुओं पर गहन चर्चा हुई जिसमें उनके द्वारा सकारात्मक रूख अपनाया गया और आश्वासन दिया गया कि यथाशीघ्र सभी मांगों को पूर्ण किया जाएगा तथा इस आमरण अनशन को समाप्त करने का अनुरोध किया गया। उन्होंने प्राचार्य मेडिकल कालेज से मांग की कि उक्त बिन्दुओं पर लिखित समझौता किया जाय तथा मांगें पूर्ण किये जाने की तिथि निश्चित की जाय। प्राचार्य मेडिकल कालेज द्वारा उक्त सभी मांगों का निराकरण मई 2023 के प्रथम सप्ताह तक कर लिये जाने का लिखित पत्र बिट्टू कर्नाटक को सौंपा। श्री कर्नाटक की सन्तुष्टि उपरान्त उन्हें जूस पिलाकर उनका आमरण अनशन समाप्त करवाया गया।
इस अवसर पर विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी, ग्राम प्रधान सहित नूर खान, भारत भूषण, राकेश बिष्ट, दीपक पोखरिया, सुरेन्द्र कार्की, खजान काण्डपाल, असलम खान, उमेश रैक्वाल, पंकज मेहता, हिमांशु कनवाल, कविता पाण्डे, रश्मि काण्डपाल, डा. करन कर्नाटक, कंचन पाण्डे, कमला पाण्डे, भावना काण्डपाल, जितेन्द्र काण्डपाल आदि सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन लोक कलाकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल सिंह चम्याल द्वारा किया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महाराज ने की सड़कों को गड्ढ़ा मुक्त करने वाले ‘ऐप’ की घोषणा, शिकायतकर्ता को काम होने पर मिलेगी चित्र सहित जानकारी
Next: ये बजट हमारे सशक्त उत्तराखंड @2025 के संकल्प को पूरा करने वाला बजट: सीएम

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महिलाओं को साइबर सुरक्षा, महिला अधिकार और यातायात नियमों की दी जानकारी

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.