Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा में सहकारिता मेले का शुभारंभ, स्वदेशी उत्पादों को मिलेगा बढ़ावा
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में सहकारिता मेले का शुभारंभ, स्वदेशी उत्पादों को मिलेगा बढ़ावा

RNS INDIA NEWS 03/10/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। नगर के सिमकनी मैदान में सहकारिता मेले का शुभारंभ केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने विधायक मनोज तिवारी, मेयर अजय वर्मा, जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय और अन्य जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों की उपस्थिति में किया। यह मेला 3 अक्टूबर से 9 अक्टूबर तक आयोजित किया जा रहा है। केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि सहकारिता मेले के माध्यम से सहकारिता क्षेत्र में कार्य करने वाले लोग, समूह और संगठन अपने उत्पादों को प्रदर्शित और विक्रय कर सकेंगे। इससे उन्हें पहचान मिलेगी और आमदनी के अवसर बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वोकल फॉर लोकल मंत्र को साकार करने के लिए ऐसे आयोजन महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि इनके जरिए स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि स्थानीय उत्पादों का उपभोग बढ़ाकर आत्मनिर्भरता को मजबूत करें। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री ने सहकारिता विभाग के लाभार्थियों को स्वरोजगार के लिए ऋण राशि के चेक भी वितरित किए। इस अवसर पर 10 लाभार्थियों को कुल 12.8 लाख रुपये की धनराशि के चेक प्रदान किए गए। अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष और राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर राष्ट्रीय स्तर पर सहकारिता आंदोलन को मजबूत करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में उत्तराखंड के सभी जनपदों में सहकारिता मेलों का आयोजन किया जा रहा है। अल्मोड़ा में यह मेला भी इसी श्रृंखला का हिस्सा है। इस अवसर पर विधायक मनोज तिवारी, दर्जा राज्य मंत्री गंगा बिष्ट, पूर्व चेयरमैन जिला सहकारी बैंक ललित लटवाल, मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा, संयुक्त निबंधक सहकारी समितियां नीरज बेलवाल, महाप्रबंधक मनोहर भंडारी, सहायक निबंधक रोहित कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में 51वां कृषि विज्ञान मेला आयोजित
Next: दिल्ली के यात्रियों का वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिरा, पांच घायल

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

हरेला पर एसएसजे परिसर में चला वृहद पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-16 at 16.34.29_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

हरेला पर मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ, जागेश्वर क्षेत्र के लिए कीं आठ बड़ी घोषणाएं

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-16 at 17.29.17
  • अल्मोड़ा

एलपीजी गैस रिसाव से रेस्टोरेंट में लगी आग, लाखों का नुकसान

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
  • विमलेंद्र सिंह सुसाइड केस में पत्नी और साले पर मुकदमा दर्ज
  • हरेला पर एसएसजे परिसर में चला वृहद पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.