Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा: कार्मिकों, शिक्षकों ने जलाई एनपीएस और यूपीएस की प्रतियां
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा: कार्मिकों, शिक्षकों ने जलाई एनपीएस और यूपीएस की प्रतियां

RNS INDIA NEWS 01/10/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा(आरएनएस)। एन.एम.ओ.पी.एस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के आह्वान पर आज नई पेंशन योजना और यूनिफाइड पेंशन योजना को निरस्त किए जाने की मांग को लेकर काला दिवस मनाया गया इस अवसर पर सभी कार्मिकों ने अपने-अपने कार्य स्थल पर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया और एनपीएस और यूपीएस के शासनादेशों की प्रतियां जलाई। विकासखंड धौलादेवी स्थित बीआरसी में कार्मिकों और शिक्षकों ने एकत्रित होकर एनपीएस और यूपीएस के शासनादेशों की प्रतियां जलाई। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि पुरानी पेंशन कार्मिकों के लिए आर्थिक सुरक्षा और भविष्य की गारंटी है। विगत कई वर्षों से कार्मिक पुरानी पेंशन बहाल किए जाने को लेकर लामबंद है लेकिन सरकारों के कान में जूं तक नहीं रेंग रही है। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन बहाल की जाने तक आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर धौलादेवी ब्लॉक संयोजक राजू महरा, ब्लॉक मंत्री नितेश कांडपाल, गिरजा भूषण जोशी, दिनेश चंद्र, सुशील कुमार जोशी, प्रेम गड़कोटी, प्रतिभा जोशी, रेखा जोशी, पल्लवी आर्य, चन्द्रशेखर नेगी, एबी पांडे, प्रमोद कांडपाल, गौरव डालाकोटी, बसन्त भट्ट, बृजेश डसीला, त्रिवेन्द्र सिंह, जीवन लाल साह, मेघा मनराल, दीपा उप्रेती, पूरन पांडे, आदि शिक्षक और कार्मिक उपस्थित रहे। इधर जिला कार्यकारिणी एवं हवालबाग ब्लाक कार्यकारिणी ने चौहानपाटा स्थित गांधी पार्क में एकत्रित होकर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया और एनपीएस और यूपीएस के शासनादेशों की प्रतियां आग के हवाले की। सभी ने एक स्वर में पुरानी पेंशन बहाल किए जाने की मांग की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष गणेश सिंह भण्डारी, जिला मंत्री भूपाल चिलवाल, कोषाध्यक्ष दीपक तिवारी, मिनाक्षी जोशी, सुशील बाराकोटी, पुष्कर सिंह भैसोड़ा, कीर्ति चटर्जी, संजय जोशी आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राज्य आंदोलन के अमर शहीदों के बलिदान को सदैव याद रखा जायेगा : मुख्यमंत्री
Next: मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत की धनराशि स्वीकृत

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-10 at 17.49.21
  • अल्मोड़ा

खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.