Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • आईटीबीपी ने निकाली तिरंगा यात्रा, गूंजे देशभक्ति के नारे
  • अल्मोड़ा

आईटीबीपी ने निकाली तिरंगा यात्रा, गूंजे देशभक्ति के नारे

RNS INDIA NEWS 08/08/2025
WhatsApp Image 2025-08-08 at 15.03.51_11zon

अल्मोड़ा। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत शुक्रवार को आईटीबीपी के क्षेत्रीय मुख्यालय अल्मोड़ा और एमडीएस अल्मोड़ा की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का उद्देश्य स्थानीय जनता में राष्ट्र प्रेम की भावना को प्रोत्साहित करना रहा। तिरंगा यात्रा कैंप परिसर से आरंभ होकर कोसी बाजार तक निकाली गई, जिसमें आईटीबीपी क्षेत्रीय मुख्यालय और एमडीएस के लगभग 150 अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। पूरे मार्ग में तिरंगे की शान के साथ देशभक्ति के नारे गूंजते रहे। बारिश के बावजूद तिरंगा यात्रा में जवानों का जोश देखने लायक था। यात्रा के दौरान स्थानीय नागरिक भी बड़ी संख्या में मार्ग के किनारे मौजूद रहे और देशभक्ति के इस माहौल में सम्मिलित होते गए। इस अवसर पर आईटीबीपी क्षेत्रीय मुख्यालय अल्मोड़ा के उप महानिरीक्षक रवि कुमार पंडिता ने संबोधित करते हुए कहा कि आगामी 15 अगस्त को भारत अपनी स्वतंत्रता की 79वीं वर्षगांठ मनाएगा। इससे पूर्व देशभर में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें यह तिरंगा यात्रा भी शामिल है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से नागरिकों के मन में देश के प्रति गर्व और समर्पण की भावना प्रबल होती है। रवि कुमार पंडिता ने सभी को तिरंगे के सम्मान को बनाए रखने और अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने का संदेश दिया। उन्होंने प्रतिभागियों के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि इस यात्रा से निश्चित रूप से स्थानीय लोगों में राष्ट्र प्रेम की भावना और गहरी होगी। यहाँ यात्रा में सेनानी सुनील कुमार, द्वितीय कमान चेतन समयाल, उप सेनानी जगमोहन रावत, सहायक सेनानी दीपक सिंह नगन्याल, जगदीश मासीवाल, पवन कुमार, द्वितीय कमान अजय कुमार राजपूत, निरीक्षक जीडी विनोद कुमार, राजेंद्र प्रसाद, मो. अफजल खान, सुरेश कुमार, दीवान सिंह कड़ाकोटी, लीलाराम स्वामी आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्य विकास अधिकारी ने की प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की समीक्षा
Next: जिला पंचायत अध्यक्ष, क्षेत्र पंचायत प्रमुख चुनाव को सहायक निर्वाचन अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-18 at 22.31.24_11zon
  • अल्मोड़ा

जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-18 at 16.21.30_11zon
  • अल्मोड़ा

राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 19 जून
  • चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी
  • दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी
  • जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना
  • अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.