Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा में गरजे 11 जनपदों के सरपंच, कहा- नहीं होने देंगे वन पंचायतों का विलय
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में गरजे 11 जनपदों के सरपंच, कहा- नहीं होने देंगे वन पंचायतों का विलय

RNS INDIA NEWS 14/11/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में वन सरपंच कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के खिलाफ जमकर गरजे। गुरुवार को नगर के गाँधी पार्क चौघानपाटा में राज्य के 11 जनपदों के सरपंच एकत्रित हुए जहाँ सभा की गई और 06 सूत्रीय मांगों समेत कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के विरोध में जमकर नारेबाजी की और प्रदर्शन किया। इसके बाद सरपंचों ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजा और ज्ञापन की प्रति केंद्रीय मंत्री पंचायती राज, पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत सरकार तथा प्रधान सचिव वन विभाग, प्रमुख सचिव राजस्व विभाग आदि को भी भेजी। इससे पूर्व सरपंचों ने जुलूस निकालकर जमकर नारेबाजी की। सरपंचों ने कहा कि कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने सरपंच के पद को प्रधान में विलय करने का बयान दिया है, जिससे उनमें आक्रोश है। सरपंचों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 15 दिनों के भीतर कैबिनेट मंत्री ने बयान वापस नहीं लिया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। सरपंचों ने 06 सूत्रीय मांगें भी रखी हैं जिनमें वन पंचायतों को ग्राम पंचायतों के अधीन करने का प्रस्ताव निरस्त करने, वन पंचायत नियमावली में संशोधन एवं पुनर्निर्माण, वन पंचायत सलाहकार परिषद् का गठन करने, मानदेय एवं संसाधनों का प्रावधान, ठेकेदार एवं एनजीओ के हस्तक्षेप से मुक्ति शामिल हैं। सरपंचों ने कहा कि वन पंचायतों को समाप्त करने के प्रयास का सरपंच घोर विरोध करते हैं। सरपंचों ने चौघानपाटा से शिखर तिराहे तक जुलूस भी निकाला। सरपंचों ने कहा जंगलों को बचाने में वन पंचायतों की अहम भूमिका है, लेकिन वन पंचायतों को ग्राम प्रधानों के अधीन कर सरंपच का पद समाप्त किया जा रहा है। यहाँ धरने प्रदर्शन और सरपंचों की मांगों को समर्थन देने के लिए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल भी आंदोलन स्थल पर पहुंचे। यहाँ प्रदर्शन करने वालों में कार्यकारी अध्यक्ष घनानन्द शर्मा, निशा जोशी, बृजेश चंद्र जोशी, प्रेम सिंह, विनोद सिंह, पूरन चंद्र चिल्मोड़ी, प्रेम चंद्र, भगवती प्रसाद सती, सुरेंद्र सिंह रावत, कैलाश चंद्र खंडूड़ी, प्रेम कुमार, देवेंद्र राम, बलवंत सिंह नेगी, सुनील प्रसाद तिवाड़ी, केवल सिंह नेगी, प्रताप सिंह बिष्ट, नारायण सिंह, प्रमोद पाठक, मोती सिंह बिष्ट, चंद्र शेखर, गोपाल सिंह बिष्ट, कुवर सिंह, गंगा सिंह बिष्ट, कैलाश, बालम सिंह, राजेंद्र सिंह, त्रिलोक सिंह कार्की, नंदन सिंह बिष्ट, हेम चंद्र सती, दीप चंद्र बेलवाल, मनोज कुमार सती आदि सरपंच मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा: ई-रिक्शा में हो रही ओवरलोडिंग पर कौन लेगा जिम्मेदारी?
Next: कार्तिक पूर्णिमा पर बन रहे कई शुभ योग

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक कर पुलिस ने दिए सुरक्षा और सतर्कता के निर्देश

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-07 at 18.34.50
  • अल्मोड़ा

राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से अंतिम विदाई

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-07 at 17.05.48_11zon
  • अल्मोड़ा

सात लाख के गांजे के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 08 जून
  • कैमाड़ा के जखोली मेले से मूल स्थान मैंद्रथ लौटी बाशिक महाराज की पालकी
  • मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां
  • फर्जी हस्ताक्षर कर परिचित ने खाते से रकम उड़ाई
  • ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक कर पुलिस ने दिए सुरक्षा और सतर्कता के निर्देश
  • राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से अंतिम विदाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.