Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा में 28 फरवरी को लगेगा रोजगार मेला, 600 पदों पर होगा चयन
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में 28 फरवरी को लगेगा रोजगार मेला, 600 पदों पर होगा चयन

RNS INDIA NEWS 21/02/2026
Naukri job

अल्मोड़ा। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय (मॉडल कैरियर सेंटर) अल्मोड़ा की ओर से 28 फरवरी (शनिवार) को कार्यालय परिसर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस मेले में क्वेस कॉर्प लिमिटेड, रुद्रपुर के मानव संसाधन प्रतिनिधि भाग लेंगे और करीब 600 रिक्त पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी के अनुसार चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से होगी। इसमें हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई (सभी ट्रेड) और स्नातक योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को पंतनगर और रुद्रपुर स्थित कार्यस्थलों पर नियुक्ति दी जाएगी। न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को 14,401 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड के साथ आवास, कैंटीन, यातायात समेत अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। अभ्यर्थियों को अपने शैक्षिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रतियां, बायोडाटा और दो पासपोर्ट आकार के फोटो के साथ निर्धारित तिथि पर रोजगार मेले में उपस्थित होना होगा। इसमें भाग लेने के लिए किसी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। अधिकारी ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थियों को नेशनल करियर सर्विस पोर्टल (www.ncs.gov.in) पर पंजीकरण करना अनिवार्य है। रोजगार मेले से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी 05962-298040 और 9720196087 पर संपर्क कर सकते हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रोफेसर नितिका कौशल ‘भारत श्री राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार–2026’ से सम्मानित
Next: मसूरी मार्ग पर खाई में गिरी कार, चालक ने कूदकर बचाई जान

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-15 at 15.21.21_11zon
  • अल्मोड़ा

एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.