Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा में 2 दिसंबर को विहिप की शौर्य यात्रा, तैयारियां पूरी
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में 2 दिसंबर को विहिप की शौर्य यात्रा, तैयारियां पूरी

RNS INDIA NEWS 30/11/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल द्वारा गीता जयंती को हर वर्ष की तरह इस बार भी शौर्य दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इसी संबंध में विश्व हिंदू परिषद ने रविवार को प्रेस वार्ता आयोजित कर कार्यक्रम की रूपरेखा साझा की। वक्ताओं ने बताया कि दिसंबर 1992 में गीता जयंती के दिन अयोध्या में बाबरी ढांचे के हटाए जाने की स्मृति में संगठन प्रदेशभर में शौर्य संचलन और शौर्य यात्राएं आयोजित करते हैं। इसी क्रम में विहिप अल्मोड़ा 2 दिसंबर, मंगलवार को शौर्य यात्रा (बाइक रैली) का आयोजन करेगा। बताया गया कि रैली की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शौर्य यात्रा का एकत्रीकरण स्थल चौहानबाटा, अल्मोड़ा निर्धारित किया गया है। रैली यहां से शुरू होकर जाखनदेवी, धार की तुनि, एनटीडी, धारानौला, राजपुरा, कर्बला, खत्याड़ी और जलालबैंड से होते हुए शै भैरव मंदिर पहुंचेगी। अंतिम स्थल पर सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। संगठन की ओर से कहा गया कि रैली शांतिपूर्ण और अनुशासित ढंग से निकाली जाएगी। रूट और समय की जानकारी स्थानीय प्रशासन को पहले ही उपलब्ध करा दी गई है। बजरंग दल 1 दिसंबर से 7 दिसंबर तक प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर शौर्य संचलन भी आयोजित करेगा। कार्यक्रम की जानकारी जिला मंत्री एडवोकेट विजय सिंह सिराड़ी, जिला अध्यक्ष डॉ. गोपाल सिंह नयाल, जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह कनवाल, गो–रक्षा प्रमुख कुंदन सिंह सतवाल, महेंद्र जोशी, अनूप साह, राजीव गुरुरानी, कमलेश भट्ट और योगेश रौतेला सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने दी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पांच साल बाद थाती बड़मा में महाजात की तैयारियां शुरू
Next: हरिद्वार-लक्सर मार्ग पर धड़ल्ले से दौड़ रहे ओवरलोड वाहन

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
  • कुलपति प्रो. बिष्ट ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित
  • अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
  • चौखुटिया में कैंटर ने वैन को मारी टक्कर, चार घायल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.