Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अंकिता को न्याय दिलाने को अल्मोड़ा में कांग्रेस ने दहन किया प्रदेश सरकार का पुतला
  • अल्मोड़ा

अंकिता को न्याय दिलाने को अल्मोड़ा में कांग्रेस ने दहन किया प्रदेश सरकार का पुतला

RNS INDIA NEWS 01/10/2022
IMG-20221001-WA0003

अल्मोड़ा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर प्रदेश में ध्वस्त होती कानून व्यवस्था तथा उत्तराखण्ड की बेटी अंकिता भण्डारी को न्याय दिलाने के लिए दोषियों को फांसी की सजा दिये जाने तथा पूरे मामले की सीबीआई जांच कराये जाने की मांग को लेकर अल्मोड़ा के कांग्रेसजनों ने आज कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय के नेतृत्व में स्थानीय चौहानबाटा में प्रदेश की भाजपा सरकार का पुतला दहन किया।
पुतला दहन से पूर्व कांग्रेसजनों ने जमकर प्रदर्शन करते हुए भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है तथा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा सरकार में महिलाओं पर अत्याचार की घटनायें लगातार बढती जा रही हैं। भाजपा सरकार में अपराधियों को संरक्षण दिया जा रहा है। चीला बैराज स्थित भाजपा नेता के रिजार्ट में राज्य की बेटी अंकिता भण्डारी के साथ हुई जघन्य अपराध की घटना इसका जीता जागता उदाहरण है। उन्होंने कहा कि भाजपा की इस सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। अपराधियों के मन में भय नाम की चीज नहीं है। अंकिता हत्याकांड का अभियुक्त भी भाजपा नेता का पुत्र है। इस सरकार में हमारी बेटियां तक सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अंकिता भण्डारी के हत्यारोपियों को फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कर फांसी की सजा दी जानी चाहिए। उन्होंने इस पूरे मामले की सीबीआई जांच की भी मांगा की। प्रदर्शन एवं पुतला दहन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी,नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, प्रदेश सचिव परितोष जोशी, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, जिला सचिव दीपांशु पाण्डेय, विनोद सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य परितोष जोशी, राबिन भण्डारी, अरविन्द रौतेला, एन०डी०पाण्डेय, महेश आर्या, सुरेन्द्र लाल टम्टा, कुलदीप मेर सहित अनेकों लोग शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 01 अक्टूबर
Next: अवैध खनन के खिलाफ राजस्व विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 अधिकारी निलंबित

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-15 at 15.21.21_11zon
  • अल्मोड़ा

एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • ग्राम पंचायत अथरबनी के उपप्रधान बने रमेश सिंह भोज
  • मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, 13 अगस्त तक करें दावा और आपत्ति दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.