Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • साहित्य, कला और विरासत का 3 दिवसीय उत्सव ‘अल्मोड़ा लिटरेचर फ़ेस्टिवल’ 30 जून से शुरू
  • अल्मोड़ा

साहित्य, कला और विरासत का 3 दिवसीय उत्सव ‘अल्मोड़ा लिटरेचर फ़ेस्टिवल’ 30 जून से शुरू

RNS INDIA NEWS 25/06/2023
alm 04

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में तीन दिवसीय अल्मोडा लिटरेचर फ़ेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। अल्मोडा लिटरेचर फ़ेस्टिवल 30 जून से 02 जुलाई तक आयोजित होगा। ग्रीनहिल्स ट्रस्ट द्वारा आयोजित संगीत और साहित्य का तीन दिवसीय उत्सव, अल्मोडा लिटरेचर फ़ेस्टिवल का यह उद्घाटन संस्करण है। 30 जून से 2 जुलाई तक चलने वाला यह उत्सव मल्ला महल, पुरानी कलेक्ट्रेट में आयोजित किया जाएगा। आयोजकों ने कहा अल्मोडा लिटरेचर फ़ेस्टिवल का उद्देश्य वैश्विक साहित्यिक और संगीत परिदृश्य में उत्तराखंड के समृद्ध योगदान को प्रदर्शित करना है। आयोजन में लेखकों, पत्रकारों, संगीतकारों, इतिहासकारों और फोटोग्राफरों की एक प्रभावशाली श्रृंखला है। फ़ेस्टिवल की आयोजन समिति में डॉ वसुधा पंत, डॉ दीपा गुप्ता, प्रो सय्यद अली हामिद, राजेश बिष्ट, आशुतोष जोशी, जयमित्र बिष्ट, भूषण पाण्डे, हर्ष काफ़र, मनमोहन चौधरी, मीनाक्षी पाठक, अनुराग कुमार, आकांक्षा जोशी आदि शामिल हैं। अल्मोड़ा के युवा भी आयोजन में अपना योगदान दे रहे हैं। ग्राफ़िक एरा विवि इस आयोजन के मुख्य प्रायोजकों में से एक है। अल्मोड़ा ज़िला प्रशासन, अल्मोड़ा होटल एसोसिएशन, अल्मोड़ा व्यापार मंडल आदि इस आयोजन में अपना पूर्ण सहयोग दे रहे हैं। आयोजन समिति की डॉ दीपा गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारी जोर शोर से चल रही है और अल्मोड़ा लिटरेचर फेस्ट सभी उपस्थित लोगों के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव होने का वादा करता है। अधिक जानकारी के लिए अल्मोडा लिटरेचर फ़ेस्टिवल की वेबसाइट www.almoraliteraturefestival.org पर देखें।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा पुलिस का सत्यापन अभियान जारी
Next: भाजपा अल्मोड़ा ने प्रबुद्ध सम्मेलन में आपातकाल में जेल गए वरिष्ठ कार्यकर्ता किए सम्मानित

Related Post

WhatsApp Image 2026-07-12 at 16.42.09_11zon
  • अल्मोड़ा

धर्म जागरण शोभायात्रा में गूंजे सनातन संस्कृति के संदेश, मानव सेवा को बताया ईश्वर प्राप्ति का मार्ग

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-12 at 17.10.45_11zon
  • अल्मोड़ा

शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी की स्मृति में बनाया गया ‘स्मृति वन’

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-12 at 17.09.20_11zon
  • अल्मोड़ा

चौखुटिया में तीन दिवसीय स्पेशलिस्ट स्वास्थ्य शिविर संपन्न, 710 मरीजों ने उठाया निशुल्क उपचार का लाभ

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • धर्म जागरण शोभायात्रा में गूंजे सनातन संस्कृति के संदेश, मानव सेवा को बताया ईश्वर प्राप्ति का मार्ग
  • शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी की स्मृति में बनाया गया ‘स्मृति वन’
  • चौखुटिया में तीन दिवसीय स्पेशलिस्ट स्वास्थ्य शिविर संपन्न, 710 मरीजों ने उठाया निशुल्क उपचार का लाभ
  • धौलछीना में गहरी खाई में गिरा सीमेंट-ईंटों से लदा ट्रक, चालक की बाल-बाल बची जान
  • मां नंदा देवी मेले की तैयारियां शुरू, प्रतिमा निर्माण के लिए चुने गए केले के वृक्ष
  • राशिफल 12 जुलाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.