Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • अल्मोड़ा के नाम पर रही स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप
  • नैनीताल

अल्मोड़ा के नाम पर रही स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप

RNS INDIA NEWS 28/09/2023
rns featured image new

हल्द्वानी। विद्यालयी शिक्षा विभाग की तीन दिनी राज्य स्तरीय विद्यालयी बैडमिंटन प्रतियोगिता जारी है। दूसरे दिन गुरुवार को टीम चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले खेले गए। बालिका वर्ग में अल्मोड़ा विजेता बना। बागेश्वर दूसरे व पिथौरागढ़ तीसरे स्थान पर रहा। बद्रीपुरा स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम के इनडोर हॉल में खेली जा रही प्रतियोगिता में गुरुवार को बालक-बालिका वर्ग के अंडर-14, 17, 19 के एकल मुकाबले भी खेले गए। अंडर-19 बालिका वर्ग के पहले प्री-क्वार्टर फाइनल में देहरादून की अंशिका ने रुद्रप्रयाग की राधिका, दूसरे मैच में चमोली की प्रिया ने हरिद्वार की सुहानी को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। जहां देहरादून की अंशिका ने पिथौरागढ़ की दीया व पिथौरागढ़ की निशा ने हरिद्वार की गीता रानी को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। बालिका अंडर-14 वर्ग के पहले सेमीफाइनल में बागेश्वर की ऊषा ने टिहरी की प्रतिभा तो दूसरे मुकाबले में यूएस नगर की तनुजा ने बागेश्वर की मोनिका को हराकर फाइनल में जगह बनाई। वहीं, अंडर-14 बालक एकल वर्ग के प्री-क्वार्टर फाइनल में अल्मोड़ा के यश बिष्ट ने टिहरी के आदित्य बिष्ट व दूसरे मुकाबले में स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून के भरत ने पिथौरागढ़ के भाष्कर को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। निर्णायक मानस साह, हरगोविंद पाठक, पीपी गरजोला, मनोज पांडे, कमल जोशी, महेश उपाध्याय, हेमा नेगी, रेनू बोरा, शोभा मनराल, ममजा जोशी, कृष्णा बिष्ट, हरीश उपाध्याय, यशोदा साह, दिनेश कुमार सिंह, डीएन त्रिपाठी रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बर्मिंघम में 250 से अधिक व्यवसाइयों से मिले मुख्यमंत्री धामी
Next: सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के 37 छात्रों ने उत्तीर्ण की एनडीए परीक्षा

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची मेले के लिए 350 बसें लगाई गईं, दो दिन प्रभावित रहेंगी पर्वतीय रूटों की सेवाएं

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.