Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा के भैंसवाड़ा में डेढ़ करोड़ की लागत से बनेगी गौशाला
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा के भैंसवाड़ा में डेढ़ करोड़ की लागत से बनेगी गौशाला

RNS INDIA NEWS 07/11/2025
WhatsApp Image 2025-11-07 at 14.31.55_11zon

अल्मोड़ा। लंबे समय से अल्मोड़ा नगर क्षेत्र में गौशाला न होने के कारण सड़कों पर विचरण कर रहे गोवंशीय पशु स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का कारण बने हुए थे। इस समस्या को देखते हुए नगर निगम मेयर अजय वर्मा, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा और पार्षद अमित साह मोनू लगातार गौशाला निर्माण के लिए प्रयासरत थे। अब इस दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेश सरकार ने अल्मोड़ा में नौ गौशालाओं की स्वीकृति प्रदान की है, जिनमें पांच नई गौशालाएं बनेंगी और चार का विस्तारीकरण किया जाएगा। इसी क्रम में भैंसवाड़ा क्षेत्र में एक करोड़ छियालीस लाख रुपये की लागत से गौशाला का निर्माण किया जाएगा। निर्माण स्थल का स्थलीय निरीक्षण शुक्रवार को नगर निगम मेयर अजय वर्मा, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा और पार्षद अमित साह मोनू ने संयुक्त रूप से किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि सरकार का यह निर्णय आम जनता और गोवंश दोनों के लिए राहतदायक साबित होगा। पूर्व विधायक कैलाश शर्मा ने कहा कि अल्मोड़ा के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि लंबे समय से सड़कों पर घूम रहे गौवंशीय पशु न केवल यातायात बाधित कर रहे थे, बल्कि कई बार दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती थी। मेयर अजय वर्मा ने कहा कि नगर क्षेत्र की अव्यवस्थाओं को स्थायी रूप से दुरुस्त करना उनकी प्राथमिकता है और गौशाला का निर्माण इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। पार्षद अमित साह मोनू ने कहा कि गौशाला निर्माण की स्वीकृति के लिए वे मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी के आभारी हैं। उन्होंने कहा कि गौवंश के संरक्षण और सड़क सुरक्षा दोनों दृष्टियों से यह परियोजना अत्यंत महत्वपूर्ण है। स्थलीय निरीक्षण के दौरान पार्षद अभिषेक जोशी, मनोज पाठक और कृष्ण बहादुर सिंह भी मौजूद रहे। निरीक्षण के बाद सभी जनप्रतिनिधियों ने कहा कि गौशाला निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कर इसे समयबद्ध तरीके से पूरा करने के प्रयास किए जाएंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 07 नवंबर
Next: थलीसैंण के बाद अब पैठाणी में सक्रिय हुआ भालू

Related Post

IMG-20260622-WA0004_11zon
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
mahesh nayal
  • अल्मोड़ा

मुख्यमंत्री का जनसंपर्क अभियान और शहीदों के प्रति सम्मान प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत : महेश नयाल

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया कठपुड़िया-कलोड़िया मोटर मार्ग का शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.