Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा के भाई-बहन करेंगे ब्राजील में जलवायु परिवर्तन सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा के भाई-बहन करेंगे ब्राजील में जलवायु परिवर्तन सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व

RNS INDIA NEWS 11/11/2025
MixCollage-11-Nov-2025-04-19-PM-2638_11zon

अल्मोड़ा। ब्राजील के बेलम शहर में 10 से 21 नवंबर 2025 तक आयोजित हो रहे संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (सीओपी-30) में अल्मोड़ा के दो युवा — स्निग्धा तिवारी और जनमेजय तिवारी — भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। दोनों मंगलवार को सम्मेलन में भाग लेने के लिए ब्राजील रवाना हुए। स्निग्धा तिवारी पर्यावरण कानून विशेषज्ञ और ग्रीन क्लाइमेट सलाहकार हैं। वे ग्लोबल ग्रीन्स की क्लाइमेट वर्किंग ग्रुप की सचिव के रूप में कार्यरत हैं और सम्मेलन के दूसरे सप्ताह में एशिया-प्रशांत क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगी। उन्हें ब्राजीलियन पवेलियन में ‘एनर्जी ट्रांजिशन के दौर में अधिकारों की सुरक्षा’ विषय पर बोलने के लिए आमंत्रित किया गया है। स्निग्धा इससे पहले भी सीओपी-26, सीओपी-27 और सीओपी-28 सम्मेलनों में ग्लोबल ग्रीन्स का नेतृत्व कर चुकी हैं। इस बार वे जलवायु कार्रवाई, मानवाधिकार, जलवायु वित्त और न्यायपूर्ण ऊर्जा परिवर्तन जैसे विषयों पर अपने विचार रखेंगी। जनमेजय तिवारी पिछले एक दशक से जलवायु परिवर्तन, नुकसान-हर्जाना, अनुकूलन और ग्लोबल साउथ के युवाओं से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। इस बार वे ‘क्लाइमेट नियो-कोलोनियलिज़्म’ विषय पर एक सत्र की अध्यक्षता करेंगे। इसके अलावा वे युवाओं की भागीदारी, ऊर्जा संक्रमण के दौरान न्याय और वंचित समुदायों के अधिकारों की सुरक्षा पर चर्चा करेंगे। जनमेजय वर्तमान में उत्तराखंड संस्कृति विभाग में कार्यरत हैं। संयुक्त राष्ट्र का सीओपी (कॉन्फ्रेंस ऑफ पार्टीज़) वह शीर्ष वैश्विक बैठक है, जिसमें विश्व के देश जलवायु संकट से निपटने की रणनीतियां और नीतियां तय करते हैं। सीओपी-30 को जलवायु न्याय और सतत भविष्य की दिशा में एक अहम अवसर माना जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दिल्ली ब्लास्ट के बाद अल्मोड़ा पुलिस हाई अलर्ट पर, सीमाओं पर सघन चेकिंग
Next: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस पर सोमेश्वर क्षेत्र में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत
  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.