Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग क्वारब में रात्रि में रहेगा बंद
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग क्वारब में रात्रि में रहेगा बंद

RNS INDIA NEWS 29/10/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग में क्वारब के समीप लगातार हो रहे भूस्खलन को देखते हुए जिलाधिकारी ने इस मार्ग पर रात्रि में आवागमन पर लगाए प्रतिबन्ध को 29 अक्टूबर से 08 नवंबर तक के लिए तक बढ़ा दिया है। इस अवधि में इस मार्ग पर रात्रि 9 बजे से सुबह 06 बजे तक आवागमन बंद रहेगा। आदेश का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। जिलाधिकारी के आदेश से विगत दो सप्ताह से यह मार्ग रात्रि में सभी वाहनों हेतु बंद कर दिया गया था। मार्ग की स्थिति को देखते हुए रात्रि में मार्ग बंद रखने के आदेश को जिलाधिकारी ने 08 नवंबर तक बढ़ा दिया है। जारी आदेश में कहा है कि एनएच 109 के किमी 56 पर क्वारब में सड़क धंस रही है तथा मलबा व बोल्डर भी गिर रहे हैं यहाँ पर सड़क की चौड़ाई भी 03 मीटर रह गई है जिसमें बड़े वाहनों का आवागमन भी सुरक्षित नहीं रह गया है। आदेश में वैकल्पिक मार्ग अल्मोड़ा- विश्वनाथ- शहरफाटक मोटर मार्ग और खैरना रानीखेत मोटर मार्ग का बंद अवधि में प्रयोग करने को कहा गया है। आदेश में स्पष्ट उल्लेखित है कि निर्देशों में किसी प्रकार की शिथिलता अक्षम्य होगी। एम्बुलेंस तथा अन्य आवश्यकीय सेवाओं में प्रयुक्त होने वाले वाहन उपरोक्त प्रतिबन्ध से मुक्त रहेंगे। रात्रि में भूस्खलन क्षेत्र में कार्य किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा जनपद में इको टूरिज्म की विभिन्न परियोजनाओं पर हुई चर्चा
Next: बाइक रोककर चालक को पीटने के आरोपी में पांच पर मुकदमा

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-10 at 17.49.21
  • अल्मोड़ा

खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.