Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जिलाधिकारी अल्मोड़ा आलोक कुमार पांडे ने कार्यभार किया ग्रहण
  • अल्मोड़ा

जिलाधिकारी अल्मोड़ा आलोक कुमार पांडे ने कार्यभार किया ग्रहण

RNS INDIA NEWS 09/09/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। जिले के नवागंतुक जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडे ने कलेक्ट्रेट पंहुचकर अपना कार्यभार ग्रहण किया। 2016 बैच के आईएएस अधिकारी आलोक कुमार पांडे पद ग्रहण करने से पूर्व अपर सचिव सहकारिता, पंचायतीराज, निबंधक सहकारिता एवं निदेशक स्वजल के पद पर कार्यरत थे। कलेक्ट्रेट पंहुचने पर जिलाधिकारी को गार्ड ऑॅफ आनर दिया गया। इस दौरान अपरजिलाधिकारी सीएस मर्तोलिया, मुख्य कोषाधिकारी पूजा नेगी एवं अन्य ने नव नियुक्त जिलाधिकारी को पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। तत्पश्चात उन्होंने कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटलों का निरीक्षण भी किया और सम्बन्धित पटल सहायकों से जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने शिकायत कक्ष, भूमि अध्यापित कक्ष, जिला विकास प्राधिकरण, आपदा कन्ट्रोल रूम, स्टाम्प कक्ष, जनाधार कक्ष, भूमि अभिलेख कक्ष, अभिलेखाकार राजस्व अभिलेख एवं निर्वाचन कार्यालय सहित अन्य पटलों का निरीक्षण किया। इसके बाद कोषागार पंहुचकर उन्होंने विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। वहां उन्होने कोषागार का गहनता से डबल लॉक, सिंगल लॉक आदि का निरीक्षण किया। तत्पश्चात नवागंतुक जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्टाफ के साथ परिचयात्मक बैठक की। इस दौरान उन्होने कलैक्ट्रेट के अधिकारियों व कर्मचारियों से कहा कि उनके पास कम से कम फाइलें लम्बित रहे इसका विशेष ध्यान रखें। दैनिक कार्यों के साथ जनता की छोटी सी छोटी समस्या का निस्तारण करने का प्रयास किया जाए उन्हें अनावश्यक यहां वहां न भटकना पड़े इस पर भी ध्यान दिया जाए। फाइलों का निस्तारण समयबद्व व गुणवत्तापूर्ण हो। इससे पूर्व जिलाधिकारी ने चितई पहुंचकर गोलू देवता मंदिर में पूजा अर्चना की तथा गोलू महाराज का आशीर्वाद प्राप्त कर जनपद वासियों की सुख समृद्धि की कामना की।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 09 सितम्बर
Next: हिमालय संरक्षण के लिए गठित होगी विशेष कमेटी : सीएम

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

एसएसबी महानिरीक्षक ने किया अल्मोड़ा क्षेत्रक मुख्यालय का वार्षिक निरीक्षण

RNS INDIA NEWS 09/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

20 एवं 25 सूत्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण लक्ष्य पूर्ति के निर्देश

RNS INDIA NEWS 09/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

लोक कलाकारों की समस्याओं पर मंथन, मानदेय वृद्धि और लंबित भुगतान जल्द जारी करने की मांग

RNS INDIA NEWS 09/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जुलाई
  • चढ़ावे में हेराफेरी के आरोपी का पूरा चिट्ठा खंगालने में जुटी पुलिस
  • स्मार्ट मीटर का विरोध करने पर कांग्रेसी नेता पर केस दर्ज
  • आशाओं ने 18 हजार वेतन और राज्य कर्मचारी का दर्जा मांगा
  • एसएसबी महानिरीक्षक ने किया अल्मोड़ा क्षेत्रक मुख्यालय का वार्षिक निरीक्षण
  • 20 एवं 25 सूत्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण लक्ष्य पूर्ति के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.