Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा परिसर में अध्यक्ष पद पर एबीवीपी और एनएसयूआई में होगी टक्कर
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा परिसर में अध्यक्ष पद पर एबीवीपी और एनएसयूआई में होगी टक्कर

RNS INDIA NEWS 23/12/2022
WhatsApp Image 2022-12-24 at 12.47.20 PM

अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विवि के सोबन सिंह जीना कैंपस अल्मोड़ा में छात्रसंघ चुनाव के लिए अध्यक्ष समेत विभिन्न पदों पर 16 उम्मीदवारों के नामांकन सही पाए गए। अब अध्यक्ष पद पर एबीवीपी और एनएसयूआई के बीच सीधी टक्कर होगी। मतदान 24 दिसंबर को होगा। शुक्रवार को छात्रसंघ चुनाव की आमसभा के दौरान सभी तैयारियां चाकचौबंद रहीं। कॉलेज के मेनगेट और परिसर के गेट पर पुलिस का कड़ा पहरा रहा। सुबह 11 बजे से आमसभा का समय था लेकिन अपराह्न 2 बजे बाद प्रत्याशी समर्थकों के साथ आमसभा स्थल पहुंचे। इससे पूर्व प्रत्याशी दल बल ढोल नगाड़ों के साथ परिसर की ओर रवाना हुए लेकिन ढोल नगाड़े परिसर में प्रतिबंधित थे, तो प्रत्याशी समर्थकों के जुलूस के साथ परिसर में आमसभा स्थल पर पहुंचे। छात्र संघ के अध्यक्ष पद पर एबीवीपी से कृष्ण कुमार सिंह नेगी और एनएसयूआई से पंकज सिंह कार्की दावेदार हैं। जबकि उपाध्यक्ष पद पर पंकज फर्तियाल निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। छात्रा उपाध्यक्ष पद के लिए दिव्या जोशी और रूचि कुटोला ने ताल ठोकी है। सचिव पद पर गौरव भंडारी और नितिन खोलिया संयुक्त सचिव पर करिश्मा रावत और करिश्मा तिवारी, कोषाध्यक्ष पद पर सविता दानू, अमित फर्तियाल, वैभव सिंह नेगी, भगवत प्रसाद आर्या तथा सांस्कृतिक सचिव के लिए नितिन रावत और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद के लिए देवाशीष धानिक और आकाश जंगपांगी ने पर्चा दाखिल किया है। आपको बता दें कि अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के बागी आशीष जोशी ने भी नामांकन कराया था लेकिन उनका नामांकन किन्हीं कारणों से निरस्त हो गया था। यहाँ आमसभा के दौरान प्रत्याशियों ने छात्रों को फ्री वाईफाई से लेकर समय पर परीक्षा, परिणाम जारी करवाने सहित तमाम वादे किए तो किसी ने विपक्षियों पर आरोप भी लगाए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: युवती से सड़क पर छेड़छाड़, हंगामा
Next: फैकल्टी के 124 पदों के इंटरव्यू को पहुंचे महज 16 डॉक्टर

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-18 at 22.31.24_11zon
  • अल्मोड़ा

जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-18 at 16.21.30_11zon
  • अल्मोड़ा

राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 19 जून
  • चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी
  • दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी
  • जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना
  • अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.