Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा: बार में हुई चोरी में सगे भाईयों सहित 03 गिरफ्तार
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा: बार में हुई चोरी में सगे भाईयों सहित 03 गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 07/08/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा पुलिस ने बार में हुई चोरी के मामले का खुलासा किया है। बीती 06 अगस्त को वादी हयात सिंह बिरोड़िया ने कोतवाली अल्मोड़ा में 05 अगस्त की रात्रि में किसी अज्ञात चोर द्वारा शिवम बार रेस्टोरेंट के शटर का ताला तोड़कर बार से बियर, शराब की बोतलें व गल्ला तोड़कर गल्ले से 15 हजार रुपये, एसबीआई की कार्ड स्वैप मशीन तथा सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर चोरी करने के सम्बन्ध में तहरीर दी थी। प्राप्त तहरीर पर कोतवाली अल्मोड़ा में धारा- 380/457 भादवि के तहत एफआईआर पंजीकृत की गई। मामले में एसएसआई सतीश चन्द्र कापड़ी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा घटना का खुलासा व अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु घटना स्थल के आसपास व नगर क्षेत्र में स्थापित विभिन्न सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का गहनता से अवलोकन कर ठोस सुरागरसी पतारसी करते हुए अथक प्रयासों से एफआईआर पंजीकृत होने के 06 घण्टों के भीतर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त पारस जोशी, लक्षित जोशी व आलोक कुमार उर्फ अक्कू को विवेकानंद कॉर्नर करबला के पास से गिरफ्तार किया गया। तीनों अभियुक्तों के कब्जे से एसबीआई की एक कार्ड स्वैप मशीन, 06 बोतल बियर, 01 बोतल व्हिस्की व 10,250 रुपये नगद बरामद हुए। पुलिस द्वारा मामले में पंजीकृत एफआईआर में आवश्यक कार्यवाही की गई है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा अरुण कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तगणों में पारस जोशी व लक्षित जोशी दोनों सगे भाई है। जो पूर्व में भी आपराधिक घटनाओं में संलिप्त रहे हैं और तीनों अभियुक्तगण नशे के आदि हैं। पुलिस टीम में एसएसआई सतीश चन्द्र कापड़ी, एनटीडी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक बिशन लाल, कांस्टेबल केशव भौत, कांस्टेबल खुशाल राम, होमगार्ड महिपाल सिंह शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तीलू रौतेली पुरस्कारों की घोषणा, एथलीट मानसी नेगी, गरिमा जोशी समेत 13 महिलाएं होंगी सम्मानित
Next: अस्पताल में भर्ती बहन को देखने आए किशोर की तबीयत बिगड़ने से मौत

Related Post

IMG-20260622-WA0004_11zon
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
mahesh nayal
  • अल्मोड़ा

मुख्यमंत्री का जनसंपर्क अभियान और शहीदों के प्रति सम्मान प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत : महेश नयाल

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया कठपुड़िया-कलोड़िया मोटर मार्ग का शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.