Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा: नगर के बीच बाजार में हुई चोरी, पुलिस ने सामान सहित चोर किया गिरफ्तार
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा: नगर के बीच बाजार में हुई चोरी, पुलिस ने सामान सहित चोर किया गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 07/02/2023
WhatsApp Image 2023-02-07 at 12.21.02 PM

अल्मोड़ा। बीती 06 फरवरी को अल्मोड़ा निवासी अविनाश पवार ने कोतवाली अल्मोड़ा में तहरीर दी कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा रात्रि में उसकी सब्जी मण्डी स्थित दुकान का ताला तोड़कर दुकान के गल्ले में रखे 7780 रुपये, 1 मोबाइल फोन ओप्पो 5G, बैंक पासबुक/चैकबुक व आधार कार्ड चोरी की गयी है। वादी की तहरीर के आधार पर कोतवाली अल्मोड़ा में तत्काल अज्ञात अभियुक्त के विरुद्ध धारा- 380/457 भादवि में अभियोग पंजीकृत किया गया।
प्रदीप कुमार राय, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा मामले का तत्काल संज्ञान लेकर सीओ अल्मोड़ा व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा को टीम गठित कर अभियोग का सफल अनावरण कर संलिप्त अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया।
सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा राजेश कुमार यादव द्वारा अभियोग के अनावरण हेतु वरिष्ठ उपनिरीक्षक सतीश चन्द्र कापड़ी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल सब्जी मंडी अल्मोड़ा के निकट लगे सभी सीसीटीवी कैमरों का गहनता से अवलोकन करने पर रात्रि में एक व्यक्ति वादी अविनाश पवार की दुकान का ताला तोड़ता हुआ दिखाई दिया। सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दे रहे व्यक्ति की शिनाख्त अंशुल कुमार के रुप में हुई जो पूर्व में भी चोरी की घटना में जेल जा चुका है। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त अंशुल कुमार की गिरफ्तारी हेतु ठोस सुरागरसी पतारसी व सूचना संकलन कर अभियुक्त अंशुल कुमार (22 वर्ष) पुत्र मनोज कुमार निवासी भ्यारखोला अल्मोड़ा को उसके घर भ्यारखोला अल्मोड़ा से 06 फरवरी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से वादी की दुकान से चोरी किये गये 7780 रूपये, एक मोबाइल फोन ओप्पो 5G, बैंक पासबुक/चैकबुक व आधार कार्ड बरामद करते हुए पंजीकृत अभियोग में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई है। गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास रहा है और पूर्व में भी अल्मोड़ा कोतवाली में मुकदमे दर्ज़ हैं। यहाँ पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक सतीश चंद्र कापड़ी, हेड कांस्टेबल जनार्दन भट्ट, कांस्टेबल खुशाल राम, कांस्टेबल केशव भौत, कोतवाली अल्मोड़ा से शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने दूसरे राज्यों की 3247 महिला अभ्यर्थियों का परिणाम किया निरस्त
Next: राजकीय इंटर कॉलेज गरुड़ाबांज अल्मोड़ा के दो छात्रों का राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक मीट के लिए चयन

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 16.06.11_11zon
  • अल्मोड़ा

बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.