Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा: पुलिस ने स्मैक की पकड़ी अब तक की सबसे बड़ी खेप, 32 लाख की स्मैक के साथ एक गिरफ्तार
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

अल्मोड़ा: पुलिस ने स्मैक की पकड़ी अब तक की सबसे बड़ी खेप, 32 लाख की स्मैक के साथ एक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 04/03/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा पुलिस ने अब तक की स्मैक की सबसे बड़ी खेप बरामद की है। अल्मोड़ा पुलिस ने करीब 32 लाख कीमत की स्मैक पकड़ी है। एसएसपी देवेन्द्र पींचा के जनपद पुलिस की कमान संभालने के साथ ही कप्तान के नेतृत्व में अल्मोड़ा पुलिस नशा तस्करों की कमर तोड़ रही है। एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा नशे के विरुद्ध चलाई गई मुहिम का परिणाम है कि जनपद पुलिस द्वारा लगातार भारी मात्रा में मादक पदार्थों की बरामदगी करते हुए, नशा तस्करों की ताबड़तोड़ गिरफ्तारियां की जा रही है। एसएसपी द्वारा एएनटीएफ, एसओजी की टीम को रात्रि में अधिक सतर्कता बरतते हुए संदिग्ध वाहनों, व्यक्तियों की चेकिंग करने के निर्देश दिये गये थे। रविवार को एएनटीएफ एसओजी व कोतवाली अल्मोड़ा की पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान लोधिया के पास एक संदिग्ध बाईक सवार युवक को रोका गया। संदिग्ध प्रतीत होने पर युवक से सख्ती से पूछताछ की गई तो पकड़े गये युवक ने स्वयं के पास स्मैक होने की बात पुलिस को बताई, जिसकी सूचना पुलिस टीम द्वारा उच्चाधिकारीगणों को दी गयी। क्षेत्राधिकारी अल्मोड़ा मौके पर पहुँचे व अभियुक्त की तलाशी में उसके पास से 320 ग्राम स्मैक व एक इलेक्ट्रानिक तराजू बरामद हुआ। भारी मात्रा में बरामद हुई स्मैक के बारे में अभियुक्त से पूछने पर उसके द्वारा बताया गया कि वह स्मैक बेरा फरीदपुर से एक व्यक्ति से लेकर आ रहा है। अभियुक्त का उद्देश्य पहाड़ी क्षेत्रों में स्मैक के नशे को बढ़ावा देकर अवैध नशे के कारोबार को अधिक से अधिक फैलाकर लाभ कमाना था। अभियुक्त से बरामद स्मैक के स्रोत के साथ-साथ अल्मोड़ा व पहाड़ के अन्य जनपदों के सम्पर्क सूत्रों की जानकारी भी की जा रही है। घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल संख्या यूपी27 बीई-3259 को भी पुलिस द्वारा कब्जे में ले लिया गया है। साथ ही अभियुक्त द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गयी अन्य सम्पत्ति व आपराधिक इतिहास की भी जानकारी की जा रही है। एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा जनपद में अब तक स्मैक की सबसे बड़ी खेप की बरामदगी कर नशा तस्कर को गिरफ्तार करने में शामिल पुलिस टीम को 5 हजार रुपये के इनाम से पुरस्कृत किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त मोईन खान(27 वर्ष) पुत्र नौशेर निवासी आमडार, थाना पुवाया, जिला शाहजहाँपुर (यूपी) का रहने वाला है। यहाँ गिरफ़्तारी पुलिस टीम में क्षेत्राधिकारी अल्मोड़ा विमल प्रसाद, उपनिरीक्षक सुनील सिंह धानिक प्रभारी एसओजी, उपनिरीक्षक सौरभ कुमार भारती प्रभारी एएनटीएफ अल्मोड़ा, उपनिरीक्षक दिनेश सिंह प्रभारी चौकी धारानौला, राकेश भट्ट, विरेन्द्र बिष्ट शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: धामी मंत्रिमंडल की बैठक में आए आठ प्रस्ताव, लोक तथा निजी संपत्ति अध्यादेश 2024 पर लगी मुहर
Next: सोबन सिंह जीना परिसर में फणीश्वरनाथ रेणु की जयंती मनाई

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विश्व पर्यावरण दिवस पर दण्डेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित हुआ हरित योग कार्यक्रम

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-05 at 22.02.22_11zon
  • अल्मोड़ा

सल्ट में विवाहिता की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, दहेज उत्पीड़न का भी मामला दर्ज

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

भाजपा लमगड़ा मंडल की बैठक में संगठन सुदृढ़ीकरण पर जोर

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 06 जून
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर दण्डेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित हुआ हरित योग कार्यक्रम
  • सल्ट में विवाहिता की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, दहेज उत्पीड़न का भी मामला दर्ज
  • भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव
  • भाजपा लमगड़ा मंडल की बैठक में संगठन सुदृढ़ीकरण पर जोर
  • सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.