Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जिलाधिकारी विनीत तोमर ने किया तहसील सोमेश्वर तथा तहसील द्वाराहाट का निरीक्षण
  • अल्मोड़ा

जिलाधिकारी विनीत तोमर ने किया तहसील सोमेश्वर तथा तहसील द्वाराहाट का निरीक्षण

RNS INDIA NEWS 03/07/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। आज जिलाधिकारी विनीत तोमर ने तहसील सोमेश्वर तथा तहसील द्वाराहाट का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम तहसील सोमेश्वर पहुंचकर तहसील से संबंधित पटवारी क्षेत्र, पटवारी चौकी, ग्राम पंचायत, राजस्व ग्राम जैसी विभिन्न जानकारियां प्राप्त की। इस दौरान तहसीलदार खुशबू पांडे ने जिलाधिकारी को इस संबंध में अवगत कराया। इसके बाद जिलाधिकारी ने तहसील के पटलों का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने तहसीलदार को निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं बनी रहे। उन्होंने निर्देश दिए कि कोर्ट केसों का समयबद्ध निस्तारण करें तथा इसकी नियमित रिपोर्ट जिला कार्यालय को प्रेषित की जाए। इस दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि आपदा के दृष्टिगत आपदा कंट्रोल रूम 24 घंटे चालू रहे। उन्होंने निर्देश दिए कि मानसून सीजन में विशेष सतर्कता बरती जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि निष्प्रयोज्य हो चुकी सामग्री का निस्तारण भी जल्द किया जाए।
इसके पश्चात जिलाधिकारी ने तहसील द्वाराहाट का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने तहसीलदार लीना चंद्रा को निर्देश दिए मानसून सीजन के दृष्टिगत विशेष सतर्कता बरतने के साथ ही आपदा कंट्रोल रूम को 24 घंटे चालू रखा जाए। साथ ही विभिन्न पटलों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इसके पश्चात जिलाधिकारी ने ब्लॉक कार्यालय द्वाराहाट का भी निरीक्षण किया। यहां खंड विकास अधिकारी संतोष जेठी द्वारा विभिन्न जानकारियां जिलाधिकारी को दी गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सरकारी योजनाओं का लाभ सभी पात्र लोगों को समयबद्धता के साथ दिलाया जाए। उन्होंने कहा कि मनरेगा के कार्यों में भी तेजी से कार्य किया जाए। साथ ही निर्देश दिए कि बीडीसी की बैठकें भी रोस्टर के अनुसार नियमित कराई जाए। उन्होंने खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि समय समय पर पंचायत सचिवों एवं ग्राम विकास अधिकारियों के कार्यों की भी समीक्षा की जाए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अधेड़ का शव मिलने से सनसनी
Next: बाइकों की भिड़ंत में तीन युवक घायल

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 16.06.11_11zon
  • अल्मोड़ा

बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.