Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जिलाधिकारी ने ली मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर की गई शिकायतों की समीक्षा बैठक
  • अल्मोड़ा

जिलाधिकारी ने ली मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर की गई शिकायतों की समीक्षा बैठक

RNS INDIA NEWS 25/05/2023
WhatsApp Image 2023-05-25 at 6.40.48 PM

अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर की गई शिकायतों की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी विनीत तोमर की अध्यक्षता में कलैक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने सभी लेवल एल 01 तथा लेवल एल 02 के अधिकारियों को अपने-अपने स्तर पर शिकायतों को निस्तारित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि समय-समय पर मुख्यमंत्री द्वारा सीएम हैल्प लाइन में दर्ज शिकायतों के सम्बन्ध में हुई कार्यवाही की समीक्षा की जाती है। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी दर्ज शिकायतों को प्रत्येक दिन अपनी लॉगिन आईडी में देखना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण के लिये नोडल अधिकारी नामित करते हुये आगामी बैठक में पूर्ण जानकारी के साथ बैठक में प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिये कि शिकायतकर्ता से दूरभाष पर वार्ता कर दर्ज शिकायत पर की गयी कार्यवाही से अवगत कराया जाय साथ ही लंबित शिकायतों में समयबद्धता का ध्यान में रखते हुये उनका निस्तारण करना सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने कहा कि एल3 तथा एल4 स्तर पर मामलों को जाने से पूर्व ही निस्तारित कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि एल1 के स्तर की शिकायतों का निपटान करने हेतु 15 दिनों की समय सीमा का पालन करने के निर्देश गए। साथ ही उन्होंने वर्तमान में जिन विभागों में अधिक लंबित शिकायतें दर्ज हैं उनका निस्तारण तत्काल करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि यदि बिना किसी ठोस कारण के तथा बिना कार्यवाही के शिकायत एल3 तथा एल4 पर न जाय इस बात का विशेष ध्यान रखा जाय।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अंशुल सिंह, संयुक्त मजिस्टेट रानीखेत जय किशन, अपर जिलाधिकारी सी एस मर्तोलिया, जिला विकास अधिकारी के एन तिवारी सहित समस्त जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आर्थिक भगोड़ों के गुनाहों और संपत्तियों पर होगी कार्रवाई : अजय भट्ट
Next: सीलिंग भूमि खुर्दबुर्द करने पर मुकदमा

Related Post

default featured image
  • अल्मोड़ा

पनुवानौला पार्किंग निर्माण में देरी पर जिलाधिकारी नाराज, प्रक्रियाएं शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 11/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

विद्यार्थियों को करियर व साइबर सुरक्षा की दी जानकारी

RNS INDIA NEWS 11/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

बहुउद्देशीय शिविरों में 483 लाभार्थियों ने लिया योजनाओं का लाभ

RNS INDIA NEWS 11/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पनुवानौला पार्किंग निर्माण में देरी पर जिलाधिकारी नाराज, प्रक्रियाएं शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश
  • विद्यार्थियों को करियर व साइबर सुरक्षा की दी जानकारी
  • बहुउद्देशीय शिविरों में 483 लाभार्थियों ने लिया योजनाओं का लाभ
  • भैंसवाड़ा फार्म में निर्माणाधीन गौशाला की प्रगति पर जिलाधिकारी रख रहे नजर
  • बोर्ड परीक्षाओं को पारदर्शी एवं नकलविहीन बनाने के निर्देश
  • शिक्षा संकाय में साप्ताहिक सामुदायिक कार्यशाला का आयोजन

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.