Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • मनरेगा ने बदली उस्कोना की तस्वीर, महिलाएं हुईं आत्मनिर्भर
  • अल्मोड़ा

मनरेगा ने बदली उस्कोना की तस्वीर, महिलाएं हुईं आत्मनिर्भर

RNS INDIA NEWS 07/11/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। जनपद अल्मोड़ा के ग्राम्य विकास विभाग द्वारा संचालित महात्मा गांधी रोजगार गारन्टी योजना के तहत विकास खंड हवालबाग की ग्राम पंचायत उस्कोना में आजीविका संवर्धन योजना से ग्रामीण परिवारों की आर्थिक स्थिति में सुधार आया है। मुख्य विकास अधिकारी के नेतृत्व में वर्ष 2023-24 में इस ग्राम पंचायत के 25 परिवारों का चयन कर उन्हें 99 हजार रुपये के पैकेज के तहत उन्नत पशुपालन के लिए गोशाला, पशु चारानाद, कम्पोस्ट पिट और न्यूट्री गार्डन जैसी सुविधाएं प्रदान की गईं। इस योजना के तहत 16 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को विशेष रूप से लक्षित किया गया। इन महिलाओं ने इन गोशालाओं में गायें पालनी शुरू कीं और अब प्रति माह 6000 से 8000 रुपये तक की आय अर्जित कर रही हैं। इतना ही नहीं, पशु चारानाद और कम्पोस्ट पिट के माध्यम से कृषि उत्पादन में भी वृद्धि हुई है। न्यूट्री गार्डन से ग्रामीण परिवारों को अपने बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने में मदद मिल रही है। ग्राम पंचायत उस्कोना के लाभार्थी परिवार इस योजना के क्रियान्वयन से बेहद खुश हैं। ग्रामवासियों के अनुसार उक्त योजना न केवल ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही है, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूत कर रही है। यह पहल ग्राम्य विकास विभाग द्वारा संचालित मनरेगा योजना की सफलता का एक उदाहरण है, जो न केवल रोजगार सृजन करती है बल्कि ग्रामीण विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम ने किया राज्य की तीन हवाई सेवाओं का वर्चुअल उदघाटन
Next: अल्मोड़ा नगर की समस्याएं लेकर जिलाधिकारी से मिले व्यापारी

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.