Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सवर्ण जाति की लड़की से शादी करने पर दलित नेता की ससुराल वालों ने की निर्मम हत्या
  • अल्मोड़ा

सवर्ण जाति की लड़की से शादी करने पर दलित नेता की ससुराल वालों ने की निर्मम हत्या

RNS INDIA NEWS 02/09/2022
WhatsApp Image 2022-09-02 at 5.25.29 PM

अल्मोड़ा/ भिकियासैंण: पर्वतीय क्षेत्र में अभी भी समानता की बात नहीं कही जा सकती है। शिक्षित क्षेत्र होने के बावजूद यहां जातिवाद की जड़ें काफी गहरी हैं। ऐसा ही एक वाकया उत्तराखंड के अल्मोड़ा जनपद के भिकियासैंण क्षेत्र में घटित हुआ है जहाँ जगदीश चंद्र को सवर्ण जाति की गुड्डी के साथ विवाह करना भारी पड़ गया और उसके ससुर और उसके साले ने उसकी निर्मम हत्या कर फेंक दिया। आपको बता दें कि यहाँ अल्मोड़ा जिले के भिकियासैंण में प्रेम विवाह करने पर ससुराल वालों ने अपहरण के बाद उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के दलित नेता जगदीश चंद्र की हत्या कर दी। वर्ग संघर्ष की आशंका में भिकियासैंण क्षेत्र छावनी में तब्दील हो गया है, घटना के बाद से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वर्ग विशेष से मामला जुड़ा होने के कारण विशेष सतर्कता बरती जा रही है। दरअसल सल्ट के पनुवाधौखन निवासी जगदीश चंद्र पुत्र केश राम और भिकियासैंण निवासी गीता उर्फ गुड्डी ने बीते 21 अगस्त को गैराड़ मंदिर में प्रेम विवाह किया था। शादी से पहले गुड्डी अपने सौतेले पिता जोगा सिंह और सौतेले भाई गोविंद सिंह, भावना पत्नी जोगा सिंह के साथ रहती थी, दोनों का प्रेम विवाह गुड्डी के सौतेले भाई और पिता को रास नहीं आया और तीनों ने मिलकर जगदीश की हत्या कर दी। बीते गुरुवार को जगदीश के ससुराल वालों ने जगदीश चंद्र को भिकियासैंण में पकड़ लिया था। उसके बाद वह लोग जगदीश चंद्र का एक गाड़ी से अपहरण कर ले गए। उसके बाद बेरहमी से जगदीश की हत्या कर दी। सूचना पर पुलिस और राजस्व की टीम ने देर शाम गाड़ी से जगदीश का लहुलूहान शव बरामद कर लिया। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने बताया कि उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी से जगदीश चंद्र दो बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। तहसीलदार निशा रानी ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।

(रिपोर्ट: मनीष नेगी)

शेयर करें..

Post navigation

Previous: परीक्षा घोटाले में जेल गया कांस्टेबल निलंबित
Next: शिक्षक दिवस पर आयोजित होंगे भव्य कार्यक्रम, राजभवन एवं सीएम आवास में सम्मानित होंगे उत्कृष्ट शिक्षक

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.