Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ऑल इंडिया सब जूनियर बैडमिंटन में उत्तराखंड के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
  • देहरादून

ऑल इंडिया सब जूनियर बैडमिंटन में उत्तराखंड के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 30/07/2022
rns featured image new

देहरादून। गोवा में 23 से 30 जुलाई तक आयोजित ऑल इंडिया सब जूनियर बैडमिंटन प्राइजमनी टूर्नामेंट में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। मिश्रित जोड़ी सूर्याक्ष्य रावत व आन्या बिष्ट ने स्वर्ण पदक व गर्व साहनी व भाव्य छाबरा की जोड़ी को युगल में कांस्य पदक प्राप्त हुआ है। अंडर -15 मिश्रित युगल में देहरादून-उत्तराखंड के सूर्याक्ष्य रावत व आन्या बिष्ट ने फाइनल में गुजरात के मोहम्मद अली मीर व पंजाब की तान्वी शर्मा की जोड़ी को 21-17,13-21 व 21-12 से हराकर स्वर्ण पदक जीत लिया। सेमी फाइनल में सूर्याक्ष्य रावत व आन्या बिष्ट ने जंगजीत सिंह काजल व सुहाशी वर्मा की जोड़ी को 21-17 व 21-15 से सीधे सेटों में आसानी से हरा दिया था। अंडर-17 युगल वर्ग में उधमसिंहनगर, उत्तराखंड के गर्व साहनी ने अपने जोड़ीदार उत्तर प्रदेश के भव्या छाबरा के साथ खेलते हुए कांस्य पदक जीत लिया। सेमी फाइनल में गर्व साहनी की जोड़ी फाइनल के विजेता तमिलनाडु के देव व धीरेन अय्यप्पन की जोड़ी से 21-17 व 21-15 से हार गई थी। इनके अलावा उत्तराखंड के अंश नेगी अंडर -17 एकल में क्वार्टर फाइनल, सूर्याक्ष्य रावत अंडर-15 एकल के कवार्टर फाइनल, अन्या बिष्ट व एंजेल चौधरी की जोड़ी तथा गायत्री रावत की जोडी अंडर-15 बालिका युगल में क्वार्टर फाइनल तक पहुंची। प्री-क्वार्टर फाइनल तक स्थान बनाने वालो में इशान नेगी व शौर्य अग्रवाल, सूर्याक्ष्य रावत व अभिनव कंडारी, पिहू नेगी व सिधी रावत की जोड़ी रही। राज्य के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन संघ अध्यक्ष अलकनंदा अशोक, सचिव बीएस मनकोटी ने कोच बलजीत सिंह की बधाई दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शराब ठेकों में ओवररेटिंग और अनियमितता पर एक लाख 60 हजार जुर्माना
Next: पौधरोपण दुनिया की सबसे बड़ी सेवा : त्रिवेंद्र

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

तिलक लगाने को मनाही करने और कलावा उतरवाने पर निजी कॉलेज में हंगामा

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.