Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • अलकनंदा में पानी नहीं, खनन करने वालों की चांदी
  • पौड़ी

अलकनंदा में पानी नहीं, खनन करने वालों की चांदी

RNS INDIA NEWS 19/02/2022
default featured image

श्रीनगर गढ़वाल।  श्रीनगर में बांध में अलकनंदा नदी का पानी रोके जाने से नदी में पानी बहुत कम हो गया है। जिससे खनन करने वालों की मौज आई हुई है। जबकि नदी के किनारे गांवों व शहरों के लिए बनाई गई पंपिंग पेयजल योजनाओं से पानी लिफ्ट करने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। जिससे गांवों में लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है।
श्रीनगर परियोजना के बांध से अलकनंदा नदी में बहुत कम मात्रा में पानी छोड़े जाने से पांच किमी. के एरिया में नदी पूरी तरह से तालाब नजर आ रही है। जबकि पॉवर हाउस से भी भी बहुत कम मात्रा में पानी छूट रहा है। जिसके कारण श्रीनगर से लेकर देवप्रयाग तक अलकनंदा नदी के बहाव में भारी कमी देखी जा रही है। इससे श्रीकोट पंपिंग पेयजल योजना, सिल्काखाल पंपिंग पेयजल योजना, अकरी बारजुला पंपिंग पेयजल योजना, लक्षमोली-हडिमधार पेयजल योजना, बगवान पंपिंग पेयजल योजना सहित देवप्रयाग तक की पेयजल योजनाओं से पानी लिफ्ट कराने का संकट पैदा हो रहा है। जिससे कई गांवों में पेयजल के लिए लोगों को भारी दिक्कतें हो रही हैं। इस संदर्भ में कई बार पर्याप्त मात्रा में बांध से पानी छोड़े जाने की मांग लोगों द्वारा कर दी गई है। लेकिन परियोजना अधिकारी नदी में मानकों से अधिक पानी छोड़े जाने का दावा कर इस समस्या को नजर अंदाज करते आ रहे हैं। जिसका भुगतभोगी लोगों को बनना पड़ रहा है।
नदी में पर्याप्त मात्रा में पानी न छोड़े जाने के मामले को दिखाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि इसकी आड़ में अवैध रूप से खनन होता है तो इसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।  – अजयवीर सिंह, एसडीएम, श्रीनगर।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ग्राहक बनकर ज्वैलर की दुकान में आए बदमाशों ने तमंचा दिखाकर लूटी नगदी और जेवरात
Next: कर्नाटक में हिजाब की मांग कर रहीं 10 प्रदर्शनकारी लड़कियों पर एफआईआर

Related Post

default featured image
  • पौड़ी

भालू ने महिला पर किया हमला, हालत गंभीर, एयर एंबुलेंस से हायर सेंटर रेफर

RNS INDIA NEWS 04/02/2026 0
default featured image
  • पौड़ी

गहड़ गांव में नर्सिंग कॉलेज खोलने के लिए भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू

RNS INDIA NEWS 04/02/2026 0
default featured image
  • पौड़ी

अधिकारियों के गैरहाजिर रहने पर जनप्रतिनिधियों में रोष

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 05 फरवरी
  • भालू ने महिला पर किया हमला, हालत गंभीर, एयर एंबुलेंस से हायर सेंटर रेफर
  • गहड़ गांव में नर्सिंग कॉलेज खोलने के लिए भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू
  • सिडकुल में रियल एस्टेट कार्यालय से चांदी की मूर्तियां चोरी, चार आरोपी रंगेहाथ दबोचे
  • नकली दवाइयों का बड़ा गिरोह बेनकाब, एसटीएफ ने एक आरोपी किया गिरफ्तार
  • शेयर ट्रेडिंग के नाम पर व्यापारी से 28.85 लाख ठगे

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.