Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • अखिल गढ़वाल सभा का दस दिनी कौथिग 11 नवंबर से
  • देहरादून

अखिल गढ़वाल सभा का दस दिनी कौथिग 11 नवंबर से

RNS INDIA NEWS 11/11/2022
default featured image

देहरादून। अखिल गढ़वाल सभा कौथिग का आयोजन शुक्रवार से 20 नवंबर तक किया जाएगा। कौथिग का उद्घाटन सीएम पुष्कर सिंह धामी करेंगे। यह आयोजन रेसकोर्स स्थित गुरु नानक बालिका इंटर कालेज खेल मैदान में किया जा रहा है। दून में हुई एक प्रेसवार्ता में अखिल गढ़वाल सभा अध्यक्ष रोशन धस्मान, महासचिव गजेन्द्र भंडारी, सांस्कृतिक सचिव पंडित उदयशंकर भट्ट, प्रचार सचिव अजय जोशी, निर्मला बिष्ट ने बताया कि 10 दिवसीय महोत्सव में उत्तराखंडी गीत संगीत, संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। इसकी शुरूआत गांधी पार्क से सुबह दस बजे सांस्कृतिक सद्भावना रैली से होगी। दो बजे रेसकोर्स में मेले का उद्घाटन होगा। इस बार के विशेष आकर्षणों में पहले दो दिन उत्तराखंड के लोक नृत्यों के साथ उत्तराखंडी वेशभूषा प्रतियोगिता रहेगी। इस बार 13 नवंबर और 19 नवंबर को उत्तराखण्ड के सुप्रसिद्ध लोकगायकों की गीत संध्या-रमछोल भी होगी। 14 नवंबर को हिमालयी राज्यों के आकर्षक लोकनृत्य और 15 को गढ़वाली कवि सम्मेलन होगा। 16 नवंबर को 2 वर्गों में आयोजित गीत-लोकगीत प्रतियोगिता का फाइनल होगा। 17 को दिव्यांग लोक कलाकारों की प्रस्तुति शाम के समय मुख्य मंच पर होगी। उसी शाम को उतराखण्ड की पांच विभूतियों को गढ़ गौरव सम्मान दिया जाएगा। जिनमें पद्मप्रीतम भरतवाण, डा.विजय धस्माना, कमल घनशाला, डा.डीआर पुरोहित, डा. जयंत नवानी शामिल हैं। 20 को दिन में चक्रव्यूह लोक नाट्य का मंचन, शाम के सत्र में लोकनाट्य मुख जात्रा व नंदा की कथा का मंचन देखने को मिलेगा। इसके अतिरिक्त डिग्री कॉलेज के विद्यार्थियों की लोकनृत्य प्रतियोगिता भी आयोजित होगी। सुबह के कार्यक्रमों में चक्रव्यूह नाटक, निजी स्कूली छात्रों की गढ़वाली समूहगान प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता होगी। सुबह के सत्र में दो दिन उत्तराखंड के विविध लोकवाद्य यंत्रों की प्रस्तुति और 18 नवंबर को सामूहिक प्रदर्शन होगा। कौथिग के दौरान पर्वतीय भोजन, व्यंजन, उत्तराखंडी साहित्य, पर्वतीय हस्तकला, उत्पादों की भी प्रदर्शनी लगेगी। मौके पर विधि सचिव अव्वल सिंह नेगी, हेमचंद्र सकलानी, दिनेश बौड़ाई, मोहन खत्री, कुसुम लता शर्मा, उदयवीर पंवार मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 11 नवम्बर
Next: डीएम ने बैठक कर की सीएम की घोषणाओं की समीक्षा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • ग्राम पंचायत अथरबनी के उपप्रधान बने रमेश सिंह भोज
  • मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, 13 अगस्त तक करें दावा और आपत्ति दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.